Home Punjab Punjab News पंजाब की राजनीति में बड़ा सियासी भूचाल! AAP विधायक कुंवर विजय प्रताप...

पंजाब की राजनीति में बड़ा सियासी भूचाल! AAP विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने दिया इस्तीफा, दो दिन में तीसरे विधायक ने छोड़ी पार्टी

पंजाब की राजनीति में बड़ा सियासी भूचाल! AAP विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने दिया इस्तीफा, दो दिन में तीसरे विधायक ने छोड़ी पार्टी

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित
पंजाब की राजनीति में सोमवार को एक बार फिर बड़ा घटनाक्रम सामने आया। अमृतसर नॉर्थ से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने सोमवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। पिछले दो दिनों में इस्तीफा देने वाले वह आम आदमी पार्टी के तीसरे विधायक बन गए हैं।
उनके इस्तीफे से पहले AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौड़ामाजरा भी अपने इस्तीफे सौंप चुके हैं। लगातार तीन विधायकों के इस्तीफों ने पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के भीतर सियासी हलचल तेज कर दी है।
पूर्व IPS अधिकारी और आम आदमी पार्टी के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे कुंवर विजय प्रताप सिंह को वर्ष 2025 में कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों के चलते पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद से ही वह लगातार पार्टी नेतृत्व की आलोचना करते रहे हैं।
महज दो दिनों में तीन विधायकों के इस्तीफे को 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़े राजनीतिक झटके के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी की पंजाब इकाई में लगातार बदलते घटनाक्रम ने राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या AAP में इस्तीफों का यह सिलसिला यहीं थमेगा या आने वाले दिनों में पंजाब की राजनीति में कुछ और बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे?

Translate »
error: Content is protected !!