Home Punjab पंजाब में बिजली भर्ती: 2500 पद, महिलाओं के लिए भी बड़ा मौका...

पंजाब में बिजली भर्ती: 2500 पद, महिलाओं के लिए भी बड़ा मौका !

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(Punjab Power Blast: 2500 Jobs, Women Can Apply Too)पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने असिस्टेंट लाइनमैन के 2500 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी से 13 मार्च तक चलेगी। इस भर्ती में कुल 837 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

आवेदनकर्ता को 10वीं कक्षा पास के साथ ही लाइनमैन ट्रेड में ITI (NAC) अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास पंजीकृत फैक्ट्री, कंपनी या संगठन में इलेक्ट्रिकल/वायरमैन ट्रेड में कार्य अनुभव और पंजाबी भाषा का ज्ञान होना जरूरी है।

भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल जांच शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को ₹25,500 से ₹81,100 तक का मासिक वेतन मिलेगा। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹944 है, जबकि एससी, एसटी और पीएच उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क ₹590 है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई या अन्य ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकता है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
PGIMER के डॉक्टरों ने की जटिल हार्ट वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी, हैदराबाद के नेशनल कॉन्फ्रेंस में हुआ लाइव प्रसारण भारत की बड़ी कामयाबी: ₹2 में मिलेगी बर्ड फ्लू की स्वदेशी वैक्सीन! ASI हत्याकांड का आरोपी मोहाली में ढेर, होटल में छिपा था गैंगस्टर ‘वंदे मातरम्’ के नाम पर निकाह से इनकार, मौलवी हिरासत में नूरपुरबेदी में इंडोर स्टेडियम से कम्युनिटी सेंटर तक कई प्रोजेक्ट खेत में मिला बॉडीबिल्डर का गोली लगा शव, 2 दिन से था लापता ₹100 करोड़ का रोड प्रोजेक्ट, किशनगढ़-करतारपुर सड़क होगी चौड़ी भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, कार ट्रक से टकराई भारत-अमेरिका का बड़ा एक्शन: ड्रग्स नेटवर्क के 6 सदस्य गिरफ्तार नकली कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री पर छापा, 9,391 बोतलें बरामद!