Home Chandigarh सावधान! बच्चों में बढ़ रहा हार्ट डिजीज का खतरा

सावधान! बच्चों में बढ़ रहा हार्ट डिजीज का खतरा

हेल्थ डेस्क।

(Warning! Rising Risk of Heart Disease in Children) कम उम्र में ही दिल की बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है, और इसकी सबसे बड़ी वजह बन रही है खराब लाइफस्टाइल। All India Institute of Medical Sciences (एम्स) के एक ताज़ा अध्ययन ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि देश के करीब 40% किशोर और युवा कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं। यह स्थिति भविष्य में गंभीर हृदय रोगों का कारण बन सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार बच्चों और युवाओं में “अच्छा कोलेस्ट्रॉल” (HDL) कम होता जा रहा है, जबकि “खराब कोलेस्ट्रॉल” (LDL) बढ़ रहा है। इस स्थिति को Dyslipidemia कहा जाता है, जो दिल की बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ा देता है। अध्ययन में यह भी सामने आया कि लड़कों में यह समस्या ज्यादा देखी गई है, जहां 42% लड़के और 38% लड़कियां इससे प्रभावित पाई गईं।

इस शोध में 10 से 19 साल के लगभग 11,960 बच्चों के डेटा का विश्लेषण किया गया। इसमें पाया गया कि 39.9% किशोरों में कोलेस्ट्रॉल का स्तर असामान्य था, जबकि 28% में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की कमी दर्ज की गई। विशेषज्ञों का कहना है कि बदलती खानपान की आदतें और शारीरिक गतिविधियों की कमी इसके पीछे बड़ी वजह हैं।

आजकल बच्चे फलों और हरी सब्जियों से दूर होते जा रहे हैं और उनकी जगह फास्ट फूड, तली-भुनी चीजें और कोल्ड ड्रिंक्स ने ले ली है। साथ ही, खेलकूद और एक्सरसाइज की कमी भी इस समस्या को बढ़ा रही है।

डॉक्टरों का सुझाव है कि बच्चों के खानपान में पौष्टिक चीजें शामिल की जाएं, जंक फूड का सेवन कम किया जाए और रोजाना शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए। पर्याप्त नींद और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाकर इस खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Translate »
error: Content is protected !!