द टारगेट न्यूज़:
धनतेरस के पावन अवसर पर शाम ज्वैलर्स के शोरूम में ग्राहकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली। सोने की कीमतों में आई गिरावट के बीच बड़ी संख्या में खरीदार खरीदारी के लिए पहुंचे। इस दौरान सोने के आभूषण, डायमंड कलेक्शन, चांदी की वस्तुएं और लक्ष्मी-गणेश के सिक्के लोगों की खास पसंद बने रहे। त्योहारी सीजन की मांग को ध्यान में रखते हुए शोरूम प्रबंधन द्वारा विशेष तैयारियां की गई थीं। ग्राहकों की संभावित भीड़ और मांग को पूरा करने के लिए अतिरिक्त इन्वेंट्री और विभिन्न श्रेणियों में आभूषणों के नए और विस्तृत डिजाइन उपलब्ध कराए गए थे, ताकि खरीदारों को उनकी पसंद के अनुसार व्यापक विकल्प मिल सकें। शाम ज्वैलर्स के प्रबंध निदेशक गगन खुराना ने इस अवसर पर जानकारी दी कि इस बार धनतेरस पर ग्राहकों की आवाजाही और कुल बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने इस शानदार सफलता का श्रेय ग्राहकों के ब्रांड के प्रति अटूट भरोसे, पारदर्शी व्यावसायिक प्रथाओं और ग्राहक-अनुकूल नीतियों को दिया।










