मैहतपुर ( ऊना )। राजवीर दीक्षित
(Sharadiya Navratri was celebrated with great fervor at the Shiva temple in Raipur Sahoda.) जिला के रायपुर सहोडां के शिव मन्दिर में शारदीय नवरात्रों को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नौ दिनों तक निरंतर मां भगवती जगदंबा के आशीर्वाद से 108 कन्याओं का प्रतिदिन पूजन एवं मां जगदंबा की महा आरती उतारी गई। इन नवरात्रों के दौरान मां के परम भक्तों ने रायपुर सहोडां के श्री रामेश्वर शिव मंदिर में पहुंचकर मां जगदंबा का आशीर्वाद लिया।
प्रथम नवरात्रि से शुरू हुआ यह अनुष्ठान 20 अक्टूबर तक चला, जिसमें मां के भक्तों ने बड़ी ही श्रद्धा एवं भक्ति भाव से प्रसिद्ध शक्तिपीठ नैना देवी से लाई गई पवित्र अखंड ज्योति के निरंतर दर्शन एवं पूजन किया। सांय कालीन आरती से पूर्व महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र का पाठ किया गया, तदुपरांत मां जगदंबा की महा आरती उतारी गई। अलग अलग यजमानों के द्वारा 108 कन्याओं का प्रतिदिन पूजन किया गया।
श्री रामेश्वर शिव मंदिर रायपुर सहोडां में मुख्य पुरोहित पंडित नरेश कुमार के अनुसार पिछले कई वर्षों से श्र्धेय निरंजन दत्त शास्त्री द्वारा शुरू की गई इस परंपरा को पूरे विधि विधान एवं श्रद्धा भाव के साथ समस्त ग्राम निवासी शारदीय तथा चैत्र के नवरात्रों में उसी परम्परा से इस अनुष्ठान हर वर्ष करते आ रहे है। खास बात यह कि कन्या पूजन के लिए स्वयं ही गांव की समस्त कन्याएं निर्धारित समय के अनुसार मंदिर परिसर में एकत्र हो जाती है और माँ भगवती जगदमबा की पूजा अराधना तथा महा आरती के उपरांत उन कन्याओं का पूजन किया जाता है।
पिछले कई वर्षों से चली आ रही उसी परंपरा को इन शारदीय नवरात्रों में भी पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ निभाया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में भवानी महिला मंडल की महिलाएं बढ़-कर कर भाग लेती हैं तथा शिव सेवा मंडल के युवा सदस्य भी सेवा कार्य में अपना भरपूर सहयोग देते आ रहे हैं।


















