Home Bollywood Wake Up, Punjab! कामेडियन कपिल शर्मा इस मुहिम में आगे आए: युवाओं...

Wake Up, Punjab! कामेडियन कपिल शर्मा इस मुहिम में आगे आए: युवाओं को नशे की गिरफ्त से निकालने की अपील, कहा- अब जागो और मदद करो

अमृतसर । राजवीर दीक्षित

(Kapil Sharma’s Fierce Call to Action: Fight Against Punjab’s Drug Epidemic Now) पंजाब पुलिस के नशा मुक्ति अभियान में हास्य कलाकार कपिल शर्मा ने अपनी आवाज उठाई है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर युवाओं से कहा है कि नशे की चपेट में मत आओ! कपिल ने समाज के लोगों से भी अपील की है कि नशे के शिकार लोगों की मदद करें और उन्हें इस दलदल से बाहर निकालें।

➡️ ‘द टारगेट न्यूज’ के Video (वीडियो) चैनल से जुड़ने के लिए इस लाइन को Click करें। उसके बाद Like व Follow करें।

कपिल ने पंजाब पुलिस की वेबसाइट पर एक सख्त संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे का दरिया बह रहा है। युवाओं को समझना चाहिए कि वे क्या कर रहे हैं और इसके गंभीर परिणाम क्या हो सकते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि इस नशे के कारोबार को खत्म करने का समय आ गया है और हमें मिलकर उन नौजवानों की मदद करनी चाहिए।

➡️ महिंद्रा Thar Roxx श्री आनंदपुर साहिब में लांच। Video देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

कपिल ने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम नशे की दलदल में फंसे युवाओं को वापस लाएं और पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाएं। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान, डीजीपी पंजाब गौरव यादव और सभी पुलिस अधिकारियों को इस मुहिम के लिए बधाई दी और आशा जताई कि जल्द ही पंजाब नशा मुक्त होगा।

अन्य कलाकारों ने भी इस मुहिम में अपना समर्थन दिया है, जिसमें गुरचेत चित्रकार, ओलंपियाड मनु भाकर, पंजाबी एक्टर बीनू ढिल्लों और जसबीर जस्सी शामिल हैं। अब समय है कि हम सब मिलकर इस नशे के खिलाफ खड़े हों!

 

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पत्रकारों के लिए पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान! ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज और ₹5 लाख दुर्घटना बीमा बठिंडा में पूर्व शिअद पार्षद का अनोखा प्रदर्शन: सीएम भगवंत मान की तस्वीरों वाली सब्जियों की माला पहनकर जताया विरोध धार्मिक चिन्हों के नाम पर युवाओं को परीक्षा से रोकना तानाशाही: सतपाल सिंह सत्ती 80वां मीरपुर पतन दिवस: चंडीगढ़ में 1947 नरसंहार के 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का सम्मान, आपात मदद के लिए क्यूआरटी शुरू BBMB में PESCO कर्मचारियों का मुद्दा गरमाया! डॉ. सुभाष शर्मा ने चेयरमैन से की 26 कर्मचारियों को एडजस्ट करने की मांग छात्र आत्महत्या मामले में लव ट्राएंगल का खुलासा, एक साल बाद युवती पर केस दर्ज रेलवे में टीसी की नौकरी का झांसा देकर 13 युवाओं से 40 लाख की ठगी, दो के खिलाफ मामला दर्ज पाकिस्तान के पंजाब में 80 साल बाद फिर खुला ऐतिहासिक गुरुद्वारा खारा साहिब, अकाल तख्त जत्थेदार ने की अगुवाई करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने के लिए अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार गड़गज्ज ने की अरदास पंजाब में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: चंडीगढ़ के व्यक्ति से 154.77 करोड़ रुपये की वसूली प्रक्रिया शुरू