Home Breaking News डॉक्टर बनने का सपना अधूरा रह गया – नदी में डूबे तीन...

डॉक्टर बनने का सपना अधूरा रह गया – नदी में डूबे तीन सगे भाई।

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Three Brothers Among Five Youths Drown in Godavari River Tragedy) नदी के किनारे पवित्र स्नान एक परिवार के लिए जीवनभर का दुख बन गया। राजस्थान से हैदराबाद घूमने आए एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों समेत कुल पांच युवकों की गोदावरी नदी में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब यह सभी युवक नदी में स्नान कर रहे थे। अचानक आए तेज बहाव में पांचों युवक बह गए। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे। शाम को गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

मृतकों की पहचान राकेश राठौड़ (MBBS सेकंड ईयर), मदन राठौड़ (12वीं), भरत राठौड़ (10वीं), ऋतिक कछावा और विनोद (दोनों 18 वर्ष) के रूप में हुई है। सबसे दर्दनाक बात यह रही कि तीनों राठौड़ भाई डॉक्टर बनने का सपना देख रहे थे, जिनमें से एक ने तो इस साल NEET परीक्षा भी पास कर ली थी।

Video देखें: महिला राइडर से अश्लील हरकतों का मामला कैद हो गया वीडियो में।

ये सभी युवक पाली जिले के ढाबर गांव निवासी पेमाराम राठौड़ के बेटे थे, जो हैदराबाद के दिलसुखनगर इलाके में होलसेल बिस्कुट की दुकान चलाते हैं। पेमाराम ने अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया था। अब तीन बेटों की एक साथ मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है।

Video देखें: नंगल के जंगल में पैर कटा शव हुआ बरामद।

गांव में मातम पसरा हुआ है। दादा वनाराम और दादी मिश्री देवी को अब तक इस हादसे की सूचना नहीं दी गई है, ताकि उनके स्वास्थ्य पर असर न पड़े। यह हादसा पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा गया है।

Video देखें: माता चिंतपूर्णी के निकट पंजाब का फर्जी ADGP आया काबू।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
युवा राजनयिक ट्रिब्यून एमयूएन में चमके चंडीगढ़, पंजाब ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की 2040 तक चंद्रमा पर एक भारतीय मेरा असली मिशन है: अंतरिक्ष यात्री शुक्ला फगवाड़ा चीनी मिल पर 27.74 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया सील कर दिया गया है सीएम ने युवाओं से रोजगार सृजक बनने को कहा मोहाली: हिट एंड रन की घटना में बलौंगी के एक व्यक्ति की मौत तरनतारन हादसा: पंजाब के सीएम मान ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, पार्टियां डेरा बल्लन के आसपास दलित पहुंच की योजना बना रही हैं मोहाली में जयंती माजरी के पास एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई बठिंडा फूलगोभी उत्पादकों को घाटे का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि कीमतें गिरकर 3-5 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं