Home Breaking News नंगल के साथ लगते हिमाचल का एक और लाल शहीद,पीछे छोड़ गया...

नंगल के साथ लगते हिमाचल का एक और लाल शहीद,पीछे छोड़ गया मासूम बेटियां।

ऊना। राजवीर दीक्षित
(Una’s Braveheart Bids Final Goodbye)पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया जब मलूकपुर गांव के जवान परमजीत सिंह पम्मा (32) ने अंतिम सांस ली। भारतीय सेना के सिख रैजीमेंट की 63 कवलरी आर्म्ड यूनिट में सेवाएं दे रहे परमजीत, जो वर्तमान में लेह-लद्दाख में तैनात थे, शनिवार को अचानक सीने में दर्द उठने पर निजी अस्पताल ले जाए गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपा गया और पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान के अंतिम संस्कार में सेना की टुकड़ी के कैप्टन राजकुमार के नेतृत्व में श्रद्धांजलि दी गई। जिला प्रशासन की ओर से डीएसपी उमेश्वर राणा, एएसआई राकेश कुमार और हरदेश कुमार भी शामिल हुए।

Video देखें:लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को उनकी पत्नी ने आखरी विदाई दी। इनकी शादी 16 अप्रैल को हुई थी।

छह दिन पहले ही छुट्टी पर घर लौटे परमजीत सिंह अपने पीछे पत्नी मनदीप कौर, तीन वर्षीय बेटी सुखमन प्रीत कौर और छह महीने की नन्ही बेटी को छोड़ गए हैं। परमजीत की असमय मृत्यु ने न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डाल दिया है।

Video देखें: सिखों ने संभाला मोर्चा,सैलानियों के साथ जा खड़े हुए।

देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले इस वीर सपूत को पूरा ऊना नमन कर रहा है। परमजीत सिंह पम्मा का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

Video देखें: शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के विधानसभा में बड़ी साजिश का खुलासा।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
इजराइल को भारत के ऑपरेशनल अनुभव, स्वदेशी इंजीनियरिंग से सीखना चाहिए: विशेषज्ञ तापमान सामान्य से ऊपर बढ़ने के कारण चंडीगढ़ ट्राइसिटी में गीले सप्ताहांत की संभावना है करीबी जीत के बाद चंडीगढ़ के क्यूइस्ट दुग्गल विश्व टूर्नामेंट में आगे बढ़े पंजाब सरकार का पैनल 18 नवंबर को अकाल तख्त समिति से मुलाकात करेगा भर्ती मैदान में युवाओं का कड़ा इम्तिहान, 901 में से 134 ने पार किया टेस्ट फतेहगढ़ साहिब में शहीदी सभा में शामिल होंगे 80 लाख, पंजाब के मुख्यमंत्री ने लिया जायजा कम उम्र में बढ़ रही शुगर की बीमारी, हिमाचल में सिर्फ 14.5% मरीजों को राहत कंगना रनौत पर शिमला में पुलिस कार्रवाई, सोनिया गांधी से जुड़ी टिप्पणी पर FIR बठिंडा की लड़की ने 2 मिनट में 100 शब्द उल्टा बोलकर बनाया रिकॉर्ड High Court seeks Punjab Govt's reply on non-operational Samgauli plant