Home Chandigarh म्युनिसिपल काउंसिल कर्मचारियों की हड़ताल में सभी मांगों का BJP ने किया...

म्युनिसिपल काउंसिल कर्मचारियों की हड़ताल में सभी मांगों का BJP ने किया समर्थन: डॉ.सुभाष शर्मा

नंगल । राजवीर दीक्षित

(BJP supported all demands during the strike of Municipal Council employees: Dr. Subhash Sharma ) पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने आज पंजाब म्युनिसिपल काउंसिल के कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल व धरने का समर्थन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से कर्मचारियों की मांगों के साथ खड़ी है।

डॉ. शर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने चुनावों से पहले गारंटी दी थी कि सभी कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाएगा और मुलाजिमों की बाकी सभी मांगें भी मानी जाएंगी, परंतु दुर्भाग्य की बात है कि मांगें मानना तो दूर, पिछले चार सालों में इन कर्मचारियों को मिलने का समय तक नहीं दिया गया।

उन्होंने सरकार को मुलाजिम विरोधी बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा डीए देने के बाद भी पंजाब सरकार ने न सिर्फ डीए देने से मना किया, बल्कि पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में हार के बाद भी केस को सुप्रीम कोर्ट ले जाकर कर्मचारियों के साथ धोखा किया जा रहा है।
डॉ. शर्मा ने सभी कच्चे मुलाजिमों को विश्वास दिलाया कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनते ही इन सभी मुलाजिमों को पक्का किया जाएगा और इनकी बाकी सभी जायज मांगों को भी माना जाएगा।

उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार के भ्रष्टाचार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आज लोकल बॉडी मंत्री की करोड़ों रुपए के घोटाले में हुई गिरफ्तारी से सिद्ध हो गया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।

इस अवसर पर उनके साथ हरमनजीत सिंह प्रिंस,राकेश शर्मा पिंकी,अलका ऐरी, रजनी दुबेटा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
कांग्रेस नेता वरिंदर ढिल्लों ने चमकौर साहिब गुरुद्वारे में खाई कसम, जातिसूचक टिप्पणी के आरोपों को नकारा नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर झोटा की हत्या के 25 दिन बाद चंडीगढ़ में हुआ पोस्टमार्टम इजरायली हथियारों की बरामदगी के बाद पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर दिवाली पर पारंपरिक महत्व बरकरार, बाजार में छाए नए और आकर्षक डिजाइन के तोरण दीवाली से पहले पंचकूला में सुरक्षा कड़ी, 773 पुलिसकर्मी तैनात और 34 नाके बनाए गए पाकिस्तान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को वीज़ा देने पर करेगा विचार, बशर्ते भारत दे अनुमति मानसा में धान के अवशेषों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई मोटरसाइकिल, तीन युवकों की मौत दीपावली से पहले पीजीआईएमईआर ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी प्रो प्रेम सिंह चंदूमाजरा शिरोमणि अकाली दल में लौटे, सुखबीर बादल ने की अकाली एकता की अपील पुराने मेडिकल इतिहास को सबूत के बिना पूर्व-मौजूदा बीमारी नहीं माना जा सकता: चंडीगढ़ उपभोक्ता आयोग