Home Chandigarh चंडीगढ़ बॉर्डर पर किसान आंदोलन

चंडीगढ़ बॉर्डर पर किसान आंदोलन

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Farmers Protest Chandigarh “) पंजाब और चंडीगढ़ की सीमाओं पर एक बार फिर किसानों का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चंडीगढ़ कूच का ऐलान किया, जिसके बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया। चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब से लगती सभी सीमाओं पर बैरिकेडिंग कर दी और प्रदर्शनकारियों की एंट्री रोकने के लिए सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए। मोहाली बॉर्डर पर पानी की बौछारें तक इस्तेमाल करनी पड़ीं।

किसानों की मुख्य मांगों में दरियाई पानी के बंटवारे को रिपेरियन सिद्धांत के अनुसार लागू करना, पंजाब पुनर्गठन एक्ट की कुछ धाराओं को रद्द करना, सभी फसलों पर MSP की कानूनी गारंटी और बिजली व बीज कानून 2025 का विरोध शामिल है। इसके अलावा किसानों ने सहकारी समितियों की ऋण सीमाएं बहाल करने और धान सीजन के दौरान पर्याप्त बिजली व नहरी पानी उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई।

चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। एसएसपी स्तर के अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं और किसानों के साथ बातचीत जारी है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जा रहा है। वहीं, चंडीगढ़ जाने वाले कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है ताकि आम लोगों को कम से कम परेशानी हो।

इस प्रदर्शन को लेकर पंजाब की राजनीति भी गर्मा गई है। किसान संगठनों ने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। बॉर्डर पर भारी पुलिस बल, किसानों की भीड़ और बढ़ते तनाव के बीच आने वाले दिनों में यह आंदोलन और बड़ा रूप ले सकता है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
शादी में फायरिंग का वीडियो वायरल, AAP नेता पर आरोप! पंजाब में दिन दिहाड़े चली गोलियां: घर और सैलून पर फायरिंग! APK से 20 करोड़ की साइबर लूट, 22 ठग गिरफ्तार! ऊना में 10 कुत्तों की ABC सर्जरी, पशु चिकित्सकों को मिला प्रशिक्षण NEET पेपर लीक केस में 14 आरोपियों पर शिकंजा, 25 से रोजाना सुनवाई अग्निवीरों का डेटा बेचने निकला 14 साल का लड़का, ₹500 में लगाई बोली! हाईकोर्ट बेंच को लेकर धर्मशाला की मांग को मिला समर्थन, विधानसभा में प्रस्ताव पास पन्नू की ह/त्या की साजिश: निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की जेल Lolo247 पर चल रहा था ऑनलाइन सट्टे का खेल, पुलिस ने किया भंडाफोड़! हिमाचल के डिपुओं पर अब नही मिलेगा राशन...जान ले सारी जानकारी