Home Crime ₹1 लाख में 4 साल के बच्चे का सौदा! 8 घंटे स्कूटी...

₹1 लाख में 4 साल के बच्चे का सौदा! 8 घंटे स्कूटी पर घुमाया

जालंधर। राजवीर दीक्षित

जालंधर में चार साल के बच्चे के अपहरण के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद करने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आदमपुर निवासी रजत रत्तु उर्फ रॉकी के रूप में बताई गई है, जो पेशे से ड्राइवर है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि बच्चे को कथित तौर पर ₹1 लाख में बेचने का सौदा किया गया था और इसके लिए आरोपियों को ₹20 हजार एडवांस भी मिल चुका था।

घर के पास से उठाया, 8 घंटे शहर में घुमाते रहे

पुलिस जांच के मुताबिक, अपहरण के बाद आरोपी बच्चे को लेकर शहर से बाहर निकलने की कोशिश में थे। लेकिन पुलिस की नाकेबंदी के कारण वे सफल नहीं हो सके। करीब 8 घंटे तक बच्चे को स्कूटी पर जालंधर शहर में घुमाया गया।

पुलिस को CCTV फुटेज भी मिली, जिसमें आरोपी बच्चे को स्कूटी पर ले जाते दिखाई दिए। इन्हीं फुटेज की मदद से संदिग्धों की पहचान आगे बढ़ाई गई।

पकड़े जाने का डर बढ़ा तो बस स्टैंड पर छोड़ा बच्चा

पुलिस का दावा है कि शहर में नाकेबंदी और तलाश तेज होने के बाद आरोपी बच्चे को जालंधर बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गए। वहां मौजूद लोगों ने बच्चे को रोते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बच्चे को सुरक्षित बरामद कर उसके परिवार के हवाले कर दिया गया।

पहचान छिपाने के लिए बदले कपड़े

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए कपड़े बदल लिए थे और बच्चे का हुलिया बदलने की भी कोशिश की गई थी। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर बदले गए कपड़े भी बरामद किए गए हैं।

₹20 हजार एडवांस लेने का दावा, खरीदार भी केस में नामजद

पुलिस के मुताबिक, बच्चे का सौदा कथित तौर पर ₹1 लाख में तय हुआ था। जिन लोगों को बच्चा बेचा जाना था, उन्हें भी मामले में नामजद किया गया है, हालांकि उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

CCTV और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपी रॉकी को उसके घर से गिरफ्तार किया। अब उसके कथित साथी और मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

चार साल के मासूम को कथित तौर पर बेचने की योजना ने मामले को सिर्फ अपहरण तक सीमित नहीं रखा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क था या आरोपी पहली बार ऐसी वारदात में शामिल हुए थे।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
धनतेरस पर शाम ज्वैलर्स में उमड़ी ग्राहकों की भारी भीड़, सोने के दामों में गिरावट से बढ़ी खरीदारी पंचकूला में 'भिक्षा नहीं, शिक्षा' अभियान के तहत सात बच्चे जबरन भीख मांगने से मुक्त कराए गए चंडीगढ़ में जन्मी हरमीत कौर ढिल्लों ने अमेरिका में नागरिक अधिकार विभाग प्रमुख पद से इस्तीफा दिया परविंदर सिंह झोटा के परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, प्रदर्शनकारियों की रिहाई के बाद भी अड़े चंडीगढ़ प्रशासन ने 9 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की चंडीगढ़ उपभोक्ता आयोग ने विधवा पेंशन संशोधन में देरी पर यूको बैंक पर 15,000 रुपये का जुर्माना लगाया पर्वविंदर झोटा के पिता ने मानसा एसएसपी के तबादले की मांग को लेकर पीजीआई चंडीगढ़ में शुरू किया अनिश्चितकालीन अनशन नवजात शिशुओं में मिर्गी के प्रबंधन के लिए शुरुआती पहचान जरूरी: अध्ययन पंजाब के किसानों के लिए लीlilium (लिlilium) की खेती बनी आय का नया जरिया जनसेवा और जनकल्याण हमारा ध्येय : मुकेश अग्निहोत्री