Home Chandigarh 8,600mAh बैटरी वाला दमदार फोन लॉन्च हो गया! इसके फीचर्स जानकर आपके...

8,600mAh बैटरी वाला दमदार फोन लॉन्च हो गया! इसके फीचर्स जानकर आपके होश उड़ जाएंगे

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“A powerful phone with an 8,600mAh battery has been launched! Its features will blow your mind. “) OnePlus ने एक बार फिर स्मार्टफोन मार्केट में हलचल मचा दी है। कंपनी ने चीन में अपना नया पावरफुल 5G स्मार्टफोन OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च कर दिया है, जो खासतौर पर परफॉर्मेंस और गेमिंग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह डिवाइस Ace सीरीज के Ace 6 और Ace 6T के साथ लाइनअप में शामिल हुआ है और आते ही चर्चा में छा गया है।

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रीमियम डिस्प्ले है। इसमें 6.78 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 165Hz के हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इतना ही नहीं, इसकी ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें लेटेस्ट MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी स्पीड 4.21GHz तक जाती है, जो इसे बेहद फास्ट और स्मूद बनाता है।

अब बात करें इसकी सबसे धाकड़ फीचर की—तो इसमें मिलती है 8,600mAh की विशाल बैटरी। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यूजर्स को लंबे समय तक बैकअप मिलेगा। साथ ही इसमें 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, जिससे फोन कुछ ही मिनटों में चार्ज हो सकता है।

कैमरा सेक्शन भी काफी शानदार है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। स्टोरेज की बात करें तो यह फोन 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज के साथ आता है, जो इसे मल्टीटास्किंग और हैवी गेमिंग के लिए परफेक्ट बनाता है।

कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹48,400 से शुरू होकर ₹70,500 तक जाती है। फिलहाल यह फोन चीन में लॉन्च हुआ है, लेकिन इसके दमदार फीचर्स इसे जल्द ही ग्लोबल मार्केट में भी हिट बना सकते हैं।

Translate »
error: Content is protected !!