Home Breaking News सुपर ओवर का ज़ख्म: इंडिया-ए का सपना आखिरी सांसों में टूटा

सुपर ओवर का ज़ख्म: इंडिया-ए का सपना आखिरी सांसों में टूटा

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(India-A Fall in Super Over Thriller Against Bangladesh-A)एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में इंडिया-ए का रोमांचक सफर सेमीफाइनल में जाकर थम गया। दोहा के वेस्ट एंड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने आखिरी गेंद तक संघर्ष किया, लेकिन सुपर ओवर में बांग्लादेश-ए से मिली हार ने फाइनल का टिकट छीन लिया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 194 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। हबीबुर रहमान की 65 रन की धमाकेदार पारी और महिरोब हसन के 18 गेंदों में 48 रन ने टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही। 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए पहले दो ओवरों में ही चार छक्के जड़ दिए और टीम को तेज रफ्तार शुरुआत दिलाई। इसके बाद प्रियांश आर्या ने भी आक्रामक बल्लेबाज़ी जारी रखते हुए 98 रन तक टीम को संभाला। बीच में कप्तान जितेश शर्मा और नेहल वढ़ेरा ने भी महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई, लेकिन 15वें ओवर में जितेश के आउट होने के बाद मैच का मोमेंटम बदल गया।

Video देखें: Ludhiana के Toll पर Police व आतंकियों के बीच जबरदस्त फायरिंग।

आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। आशीुतोष शर्मा ने एक छक्का और चौका लगाकर उम्मीदें जगा दीं, लेकिन अगले ही क्षण बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। आखिरी गेंद पर तीन रन लेकर टीम इंडिया ने मैच को टाई तो कर दिया, लेकिन सुपर ओवर में एक भी रन न बना पाना भारी पड़ गया।
एक वाइड गेंद के साथ ही बांग्लादेश ने जीत के लिए जरूरी रन हासिल कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। रोमांच, जोश और उतार-चढ़ाव से भरे इस मुकाबले ने दर्शकों को आखिरी गेंद तक बांधे रखा, लेकिन इंडिया-ए की जुझारू कोशिशें अंत में नाकाफी रहीं।

Video देखें: ते+ज+धा+र ह+थि+या+रों से ह+म+ला,खोल दिया सर,तो+ड़ दी बाजू,द+ह+श+त में परिवार।

Video देखें: ऊना के कस्बा संतोषगढ़ में मिला 35 वर्षीय नौजवान का श+व। कुएं से उठी बदबू ने उड़ा दिए लोगो के होश।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंजाब चुनाव से पहले धार्मिक वोट बैंक साधने में जुटी AAP, 400 किमी लंबी गुरु रविदास शोभा यात्रा का ऐलान गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के लिए वाराणसी पहुंचे पंजाब के मंत्री, 30 नवंबर को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 स्पा सेंटरों को नोटिस जारी, दो कथित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ पत्रकारों के लिए पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान! ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज और ₹5 लाख दुर्घटना बीमा बठिंडा में पूर्व शिअद पार्षद का अनोखा प्रदर्शन: सीएम भगवंत मान की तस्वीरों वाली सब्जियों की माला पहनकर जताया विरोध धार्मिक चिन्हों के नाम पर युवाओं को परीक्षा से रोकना तानाशाही: सतपाल सिंह सत्ती 80वां मीरपुर पतन दिवस: चंडीगढ़ में 1947 नरसंहार के 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का सम्मान, आपात मदद के लिए क्यूआरटी शुरू BBMB में PESCO कर्मचारियों का मुद्दा गरमाया! डॉ. सुभाष शर्मा ने चेयरमैन से की 26 कर्मचारियों को एडजस्ट करने की मांग छात्र आत्महत्या मामले में लव ट्राएंगल का खुलासा, एक साल बाद युवती पर केस दर्ज रेलवे में टीसी की नौकरी का झांसा देकर 13 युवाओं से 40 लाख की ठगी, दो के खिलाफ मामला दर्ज