समृति मंधाना-पलाश मुच्छल का प्यार अधूरा रह गया: शादी रद्द, फैन्स में निराशा

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Smriti Mandhana and Palash Muchhal’s Wedding Officially Called Off)भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज़ समृति मंधाना और गायक-निर्देशक पलाश मुच्छल की शादी टूटने की खबर ने सोशल मीडिया पर भारी हलचल मचा दी है। लंबे समय से उनकी शादी को लेकर चल रही चर्चाओं और उत्सुकता के बीच, दोनों ने अलग-अलग सोशल मीडिया पोस्ट जारी कर यह साफ कर दिया कि अब उनका विवाह नहीं होगा। इस खबर के सामने आते ही प्रशंसकों और क्रिकेट प्रेमियों में निराशा फैल गई है, क्योंकि दोनों की जोड़ी को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा था।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

पलाश मुच्छल ने चुप्पी तोड़ते हुए अपने बयान में कहा कि बीता समय उनके लिए बेहद कठिन और चुनौतीपूर्ण रहा है। उन्होंने खुलासा किया कि शादी की योजनाओं को आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी कि उनके बारे में फैल रही झूठी अफवाहों और बेबुनियाद आरोपों पर उनकी टीम कानूनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि बिना तथ्य के बातें फैलाना किसी की भावनाओं को गहरा आघात पहुँचा सकता है।

Video देखें: भाखड़ा डैम से भी बेहतरीन पन बिजली प्रोजेक्ट की होने जा रही शुरुआत

दूसरी ओर, समृति मंधाना ने भी अपने बयान में कहा कि वे हमेशा से अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना चाहती थीं, लेकिन हालिया अफवाहों के चलते उन्हें सच्चाई सामने लानी पड़ी। उन्होंने प्रशंसकों से अपील की कि वे दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें और उन्हें इस कठिन दौर से उबरने का समय दें।

Video देखें: 🚨 पुतिन को प्लेन से उतरते ही मिला बड़ा सरप्राइज़! PM मोदी ने तोड़ दिया प्रोटोकॉल — रूस भी रह गया हैरान

जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर 2025 को होने वाली शादी समृति के पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण टल गई थी। इसी बीच फैल रही अफवाहों और अटकलों के बीच अब दोनों ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ेगा।

Video देखें: सरकार को घेरने के लिए धर्मशाला में रखी गई भाजपा की रैली में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाषण देते रह गए और लोग कुर्सियां खाली कर निकल गए।

Video देखें: लो जी यह भी देख लो युवक महिला उम्मीदवार का नामांकन ही लेकर भाग गया ताकि वह चुनाव न लड़ सके। पंजाब में चुनावो के दौरान आज की घटना।