14 लाख अध्यापकों के लिए बड़ी खुशखबरी! सरकार के ऐलान ने चेहरों पर लाई मुस्कान !

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(UP Govt Launches Cashless Medical Scheme for 14 Lakh Teachers)उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के लगभग 14 लाख अध्यापकों और कर्मचारियों के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। इस फैसले से अध्यापकों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई है। सरकार ने अध्यापकों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा को हरी झंडी दे दी है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया, जिसके तहत राज्य के सभी पात्र अध्यापक और उनके आश्रित परिवार सरकारी और सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त इलाज का लाभ उठा सकेंगे। इस योजना में OPD, टेस्ट, अस्पताल में दाख़िला और सर्जरी शामिल हैं।

Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।

संसदीय मामलों के मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि इस योजना पर राज्य सरकार कुल 358.61 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस योजना के तहत बेसिक और सेकंडरी शिक्षा विभाग के सभी वर्ग शामिल हैं, जिसमें शिक्षक, स्कूल स्टाफ और मिड-डे-मील रसोइए भी लाभान्वित होंगे।

Video देखें: पंजाब-नगर कौंसिल चुनाव-सरकार की हालत खराब,कांग्रेस का विश्वास डगमगाया,भाजपा में नेतृत्व की कमी,खास खबर।

सरकार ने इसे तुरंत प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं और मार्च 2026 तक पूरी तरह कार्यान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। अध्यापक संगठनों ने इस कदम का स्वागत करते हुए इसे जीवन बदलने वाला फैसला बताया है, क्योंकि अब वे मेडिकल बिलों की चिंता से मुक्त रहेंगे।

Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !

विशेषज्ञों के अनुसार, यह योजना न केवल अध्यापकों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगी बल्कि राज्य के शिक्षा ढांचे को भी मजबूती प्रदान करेगी। इसे राज्य सरकार की शिक्षक हितैषी नीतियों के तौर पर देखा जा रहा है।