Home Chandigarh पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर लग सकती...

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Punjab Cabinet Meeting Today “) पंजाब की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में आज की कैबिनेट बैठक को लेकर काफी चर्चा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में आज दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री आवास पर पंजाब मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में आम लोगों, महिलाओं, युवाओं और सरकारी कर्मचारियों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में जुलाई महीने के लिए महिलाओं को दी जाने वाली ‘मावां-धीआं’ योजना की राशि को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा युवाओं के लिए नई भर्तियों, सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने और अन्य जनहित योजनाओं पर भी चर्चा होने की संभावना है। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक किसी प्रस्ताव का आधिकारिक एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विधानसभा चुनावों से पहले सरकार जनता से सीधे जुड़ाव को और मजबूत करने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार विभिन्न जिलों और विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं, जहां वे लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुन रहे हैं। इन्हीं फीडबैक के आधार पर सरकार कई फैसले ले रही है।

गौरतलब है कि पिछली कैबिनेट बैठकों में भी कई बड़े निर्णय लिए गए थे। 31 मई को पंजाब सरकार ने 65 हजार से अधिक आउटसोर्स और कच्चे कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों जैसी सुविधाएं देने का फैसला किया था। वहीं 10 जून को NEET-UG परीक्षार्थियों और उनके एक अभिभावक के लिए मुफ्त बस यात्रा की मंजूरी दी गई थी। इसके साथ ही शिक्षा और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए 1,013 लेक्चरर और 156 जूनियर इंजीनियरों की सीधी भर्ती को भी हरी झंडी मिली थी।

अब सबकी नजर आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर टिकी है। उम्मीद की जा रही है कि सरकार चुनावी माहौल से पहले जनता को राहत देने वाले और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने वाले कई अहम ऐलान कर सकती है। पंजाबवासियों को आज की बैठक से बड़ी सौगात मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
चंडीगढ़ में ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए 13 स्थानों पर 96 स्टॉल, प्रशासन ने जारी की गाइडलाइंस दिलजीत dosanjh लास वेगास में लैटिन ग्रैमी पुरस्कार 2026 में करेंगे प्रस्तुति धनतेरस पर शाम ज्वैलर्स में उमड़ी ग्राहकों की भारी भीड़, सोने के दामों में गिरावट से बढ़ी खरीदारी पंचकूला में 'भिक्षा नहीं, शिक्षा' अभियान के तहत सात बच्चे जबरन भीख मांगने से मुक्त कराए गए चंडीगढ़ में जन्मी हरमीत कौर ढिल्लों ने अमेरिका में नागरिक अधिकार विभाग प्रमुख पद से इस्तीफा दिया परविंदर सिंह झोटा के परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, प्रदर्शनकारियों की रिहाई के बाद भी अड़े चंडीगढ़ प्रशासन ने 9 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की चंडीगढ़ उपभोक्ता आयोग ने विधवा पेंशन संशोधन में देरी पर यूको बैंक पर 15,000 रुपये का जुर्माना लगाया पर्वविंदर झोटा के पिता ने मानसा एसएसपी के तबादले की मांग को लेकर पीजीआई चंडीगढ़ में शुरू किया अनिश्चितकालीन अनशन नवजात शिशुओं में मिर्गी के प्रबंधन के लिए शुरुआती पहचान जरूरी: अध्ययन