Home Business गैस सिलेंडरों को लेकर बड़ी चेतावनी जारी, उपभोक्ता हो जाएं अलर्ट! बेहद...

गैस सिलेंडरों को लेकर बड़ी चेतावनी जारी, उपभोक्ता हो जाएं अलर्ट! बेहद सावधान रहने की जरूरत

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Big Warning Issued Regarding Gas Cylinders, Consumers Must Stay Alert! Extreme Caution Needed “) बरसात का मौसम शुरू होते ही लोगों के लिए एक अहम चेतावनी सामने आई है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि घरेलू गैस सिलेंडरों के निचले हिस्से में बने लोहे के कड़े के अंदर जहरीले सांप छिपकर घरों तक पहुंच सकते हैं।

वीडियो में एक बड़े सांप को गैस सिलेंडर के नीचे से फन फैलाते हुए बाहर निकलते देखा जा सकता है, जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
जानकारी के अनुसार, गैस कंपनियों के प्लांट और कई गोदाम खुले तथा कच्चे इलाकों में बने होते हैं, जहां आसपास घनी झाड़ियां और खाली जमीन होती है। बरसात के मौसम में सांप, बिच्छू, मेंढक और अन्य जीव-जंतु सुरक्षित ठिकानों की तलाश में इधर-उधर घूमते रहते हैं। ऐसे में गैस सिलेंडरों के निचले हिस्से में बनी गोलाकार जगह उनके लिए छिपने का आसान स्थान बन सकती है।

विशेषज्ञों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लोगों को सलाह दी है कि गैस सिलेंडर की डिलीवरी लेते समय पूरी तरह जांच अवश्य करवाएं। डिलीवरीमैन से सिलेंडर को उठाकर नीचे का हिस्सा दिखाने के लिए कहें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत सावधानी बरतें। थोड़ी सी सतर्कता किसी बड़े हादसे को टाल सकती है।

इस मामले पर गैस एजेंसी संचालकों का भी कहना है कि कंपनियां मशीनों के जरिए सिलेंडरों की जांच करती हैं, लेकिन प्राकृतिक परिस्थितियों में जीव-जंतु कहीं भी पहुंच सकते हैं। इसलिए उपभोक्ताओं को भी अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए।

विशेष रूप से ग्रामीण और हरियाली वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। बरसात के दिनों में गैस सिलेंडर घर के अंदर रखने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच करें और बच्चों को भी उससे दूर रखें। सुरक्षा और जागरूकता ही ऐसे संभावित खतरों से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है।

Translate »
error: Content is protected !!