Home crime इंजीनियर से 3 लाख की सोने की चेन झपटी: सुबह की सैर...

इंजीनियर से 3 लाख की सोने की चेन झपटी: सुबह की सैर से लौट रहा था घर

पल्सर सवार 2 बदमाश पीछे से आए

पंचकूला। राजवीर दीक्षित

(Gold chain worth ₹3 lakh snatched from engineer; he was returning home from a morning walk) पंचकूला में सुबह की सैर से घर लौट रहे एक इंजीनियर को बाइक सवार दो बदमाशों ने निशाना बना लिया। दोनों आरोपी पीछे से आए और गले में पहनी करीब 2.25 तोले की सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। चेन की कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई जा रही है।

पीड़ित ने वारदात के बाद पुलिस चौकी सेक्टर-10 पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

घर के पास पहुंचते ही पीछे से आए बदमाश

सेक्टर-10 निवासी अमित कौशिक ने पुलिस को बताया कि वह चंडीगढ़ आईटी पार्क में इंजीनियर हैं। सुबह करीब 8:18 बजे वह सैर करके घर के पास पहुंचे थे।

इसी दौरान पीछे से पल्सर बाइक पर आए दो युवकों ने उनके गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन लेकर मौके से फरार हो गए।

ब्लैक-रेड पल्सर पर आए थे दोनों आरोपी

शिकायत के मुताबिक, दोनों आरोपी ब्लैक-रेड रंग की पल्सर बाइक पर सवार थे। पीड़ित ने पुलिस को बाइक का नंबर PB-3961 बताया है।

अमित कौशिक ने दोनों आरोपियों का हुलिया भी पुलिस को बताया। उनके मुताबिक, बाइक पर पीछे बैठे युवक ने सफेद रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी।

वहीं बाइक चला रहे युवक ने मैरून रंग की टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर ब्लैक और सफेद रंग था। उसने लाल रंग की कैप भी पहन रखी थी।

सामने आए तो पहचानने का दावा

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि अगर दोनों आरोपी उसके सामने आए तो वह उन्हें पहचान सकता है। उसने पुलिस से आरोपियों को जल्द तलाश कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

CCTV और बाइक नंबर से बदमाशों की तलाश

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। थाना सेक्टर-5 पंचकूला पुलिस ने स्नेचिंग की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

अब पुलिस बाइक नंबर, आरोपियों के हुलिए और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज के जरिए बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

सुबह के समय हुई इस वारदात के बाद पुलिस इलाके में लगे अन्य CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

Translate »
error: Content is protected !!