सिरमौर । राजवीर दीक्षित
(Student commits suicide in Sirmaur; had previously attempted to take his own life)पांवटा साहिब के धौला कुआं में स्थित IIM में पढ़ने वाले 19 वर्षीय छात्र ने शुक्रवार दोपहर आत्महत्या कर ली, जिससे संस्थान में शोक की लहर दौड़ गई।
पिता ने जब बेटे से बार-बार संपर्क करने की कोशिश की और कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने हॉस्टल वार्डन को फोन किया। इसके बाद पूरा मामला सामने आया।
मृतक की पहचान जबलपुर निवासी प्रभात शुक्ला के रूप में हुई है। उनका शव कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।DSP मानवेंद्र सिंह के मुताबिक, पांवटा साहिब में 19 वर्षीय छात्र ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी सबसे पहले प्रभात के पिता को मिली, जब बेटे से फोन पर संपर्क नहीं हो पाया। उन्होंने तुरंत हॉस्टल वार्डन को इसकी सूचना दी। इसके बाद वार्डन और संस्थान के कर्मचारियों ने कमरे में जाकर देखा तो प्रभात बेहोश पड़ा था। स्थिति को देखते हुए बिना देरी किए पुलिस को सूचित किया गया।
आनन-फानन में संस्थान प्रबंधन छात्र को पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल लेकर गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके और मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में फिलहाल छात्र के डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई है। कमरे से बरामद दवाइयों को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर मामले की जांच आगे बढ़ा दी है।
पुलिस ने छात्र के कमरे का कोना-कोना खंगाला, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।जांच में यह भी पता चला कि कुछ दिन पहले छात्र ने अपनी कलाई की नस काटकर जान देने की कोशिश की थी। हालांकि, उस वक्त उसने चोट को सेब काटते समय हुआ हादसा बताकर इलाज करवाया था।घटना को लेकर तब पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी।
अब अचानक हुई मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन और लैपटॉप कब्जे में ले लिया है। इनकी जांच के जरिए पुलिस घटनाक्रम से जुड़े सुराग तलाश रही है।
जांच टीम ने छात्र के साथ पढ़ने वालों, हॉस्टल कर्मचारियों और संस्थान के मैनेजमेंट से भी पूछताछ की है।
छात्र की मौत ने IIM-धौला कुआं कैंपस को स्तब्ध कर दिया है और पूरे परिसर में शोक का माहौल है।



















