Home News हिमाचल के लिए गर्व की खबर! IPS अजय कुमार यादव को CRPF...

हिमाचल के लिए गर्व की खबर! IPS अजय कुमार यादव को CRPF में मिली बड़ी कमान!

शिमला।राजवीर दीक्षित

हिमाचल प्रदेश कैडर के 1996 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अजय कुमार यादव को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रतिनियुक्ति के आधार पर मौजूदा रिक्त पद के विरुद्ध की गई है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 6 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र जारी कर इस नियुक्ति की जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार, अजय कुमार यादव को वेतन मैट्रिक्स के लेवल-15 के तहत CRPF में ADG पद पर नियुक्त किया गया है।

गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, अजय कुमार यादव का कार्यकाल पदभार संभालने की तारीख से शुरू होगा। वह 30 सितंबर 2030 को अपनी सेवानिवृत्ति तक या अगले आदेश जारी होने तक, जो भी पहले हो, इस पद पर सेवाएं देंगे।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश सरकार से अजय कुमार यादव को तत्काल कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया है, ताकि वह केंद्र में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकें।

हिमाचल कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की CRPF में अतिरिक्त महानिदेशक पद पर नियुक्ति को महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारी माना जा रहा है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
मोहाली में अलग-अलग हिट-एंड-रन हादसों में दो लोगों की मौत, मामले दर्ज चंडीगढ़ में त्योहारी खरीदारी से जीएसटी संग्रह बढ़कर 254 करोड़ रुपये हुआ दीपावली की छुट्टियों के चलते पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में सन्नाटा, छात्र घर रवाना पंचकूला में 27 कार्टन अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार पंजाब में पराली जलाने के मामले 3,300 के पार, पांच शहरों में वायु गुणवत्ता 'खराब' अमृतसर में दिवाली का इतिहास: दमन और संघर्ष के बीच कैसे रची गई उत्सव की अनूठी परंपरा ऑपरेशन शहीद: 35 मामलों में वांछित कुख्यात गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी इथियोपिया से डिपोर्ट होकर भारत लौटा अंडर-19 एशिया कप: अर्जुन राजपूत के शानदार शतक से पाकिस्तान के खिलाफ संकट से उबारी भारतीय टीम पंजाब में तकनीकी सुधारों से खनन राजस्व सात गुना बढ़कर 799 करोड़ रुपये हुआ: वरिंदर कुमार गोयल बद्दी में विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, चंडीगढ़ और पंजाब में बिक्री के लिए लाई गई अवैध शराब जब्त