Home Festival हिमाचल में भाई दूज की छुट्टी घोषित, सभी सरकारी संस्थानों पर लागू...

हिमाचल में भाई दूज की छुट्टी घोषित, सभी सरकारी संस्थानों पर लागू होगा आदेश

शिमला।राजवीर दीक्षित

हिमाचल प्रदेश सरकार ने भाई दूज के अवसर पर 11 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन प्रदेश के सभी सरकारी विभाग, बोर्ड, निगम और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। सरकार के इस फैसले से अब भाई दूज की छुट्टी केवल महिलाओं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सभी कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

इससे पहले भाई दूज पर केवल महिलाओं को अवकाश दिया जाता था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस परंपरा में बदलाव करते हुए सभी के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

इससे पहले मुख्यमंत्री रक्षाबंधन और करवा चौथ पर भी सभी के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर चुके हैं। पहले इन दोनों त्योहारों पर भी महिलाओं को ही छुट्टी मिलती थी।

रक्षाबंधन पर छुट्टी का दायरा बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि यदि भाई काम पर चले जाएंगे तो महिलाएं राखी किसे बांधेंगी। वहीं, करवा चौथ पर उन्होंने कहा था कि पति-पत्नी को यह त्योहार घर पर एक साथ मनाना चाहिए।

सरकार के इस फैसले को त्योहारों पर परिवारों को एक साथ समय बिताने का अवसर देने की पहल के तौर पर देखा जा रहा है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
वरिष्ठ पत्रकार नारायण प्रभाकर की माता के निधन पर जताया शोक पंजाब में पुलिस एनकाउंटर! 2 बदमाशों को लगी गोली हिमाचल में भाई दूज की छुट्टी घोषित, सभी सरकारी संस्थानों पर लागू होगा आदेश चंडीगढ़ में इस दिवाली हवा रही साफ, छह में से तीन स्टेशनों पर सुधरा एक्यूआई विधायक दिनेश चड्ढा ने किया नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन विधायक दिनेश चड्ढा ने दी अबियाणा को 5 लाख की ग्रांट! विधायक दिनेश चड्ढा की गढ़बागा को 3 लाख की सौगात! पंजाब में निजी सहायता प्राप्त कॉलेजों के शिक्षकों का वेतन संकट और प्रदर्शन की तैयारी रुपये पर RBI की डॉलर देनदारी का वार! 96 तक गिरने का अनुमान केंद्र सरकार ने पंजाब जेल कानून को चंडीगढ़ तक विस्तारित किया