Home Latest पंजाब सरकार का बड़ा फैसला! सरकारी स्कूलों में आखिरी शनिवार होगा बैग...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला! सरकारी स्कूलों में आखिरी शनिवार होगा बैग फ्री डे, खेलों की तरफ रहेगा फोकस

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Punjab’s Innovative Approach to Learning Without Books) शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और किताबों का बोझ कम करने के लिए पंजाब शिक्षा विभाग ने अब हर महीने के आखिरी शनिवार को बैग फ्री डे घोषित कर दिया है।

अब हर महीने के आखिरी शनिवार को कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थी स्कूल में बैग नहीं लेकर आएंगे। इस दिन स्कूलों में अध्यापक विद्यार्थियों के लिए ऐसी गतिविधियां करवाएंगे, जिससे विद्यार्थियों के मानसिक और शारीरिक विकास में मदद मिलेगी।

➡️ Video देखें: महिला प्रोफेसर से डिजिटल ठगी का प्रयास, बाल बाल बची। इस Line को क्लिक कर Video देखें

खेल गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर सभी सरकारी स्कूलों के मुखियाओं को इसकी जानकारी दे दी है। निजी स्कूलों की तर्ज पर अब सरकारी स्कूलों में भी महीने में एक दिन किताब फ्री शिक्षा दी जाएगी, जिससे बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ उनके मानसिक विकास में भी मदद मिलेगी।

विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सरकार ने यह योजना लागू की है। स्कूल प्रमुखों को जारी पत्र के अनुसार माह के अंतिम शनिवार को बैग फ्री डे के दौरान संस्कृति, खेल, समाज सेवा, कला, विज्ञान, बागवानी, पर्यावरण संरक्षण, चित्रकला आदि गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। विभाग का मानना है कि विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों का ज्ञान होना भी बहुत जरूरी है।

इससे विद्यार्थियों का मानसिक विकास होगा और विद्यार्थियों में सामाजिक कार्यों व मुद्दों के प्रति जागरूकता आएगी। इसके लिए स्कूल प्रमुख इस संबंध में सफल योजना बनाएंगे। स्कूलों को अपने स्तर पर भी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करना होगा। विभाग ने इस संबंध में समीक्षा टीमें भी गठित की हैं। जिला शिक्षा अधिकारी हरभगवान सिंह का कहना है कि इस संबंध में सभी स्कूलों के प्रमुखों को आवश्यक आदेश दे दिए गए हैं।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
रविवार विशेष: भगवान सूर्य देव की कृपा से चमकेगा भाग्य, जानें सात घोड़ों के रथ का रहस्य, अर्घ्य विधि और अचूक उपाय आज का विस्तृत राशिफल: रविवार को सूर्य देव की कृपा से किन राशियों को मिलेगा मान-सम्मान और लाभ? पढ़ें 12 राशियों का भविष्यफल ब्रिटिश कोलंबिया कैबिनेट में दो पंजाबी मूल के विधायक शामिल, चार को मिली संसदीय सचिव की जिम्मेदारी रिश्वतखोर अफसर के घर करोड़ों का माल, सोना-चांदी बरामद! शादी में फायरिंग का वीडियो वायरल, AAP नेता पर आरोप! पंजाब में दिन दिहाड़े चली गोलियां: घर और सैलून पर फायरिंग! APK से 20 करोड़ की साइबर लूट, 22 ठग गिरफ्तार! ऊना में 10 कुत्तों की ABC सर्जरी, पशु चिकित्सकों को मिला प्रशिक्षण NEET पेपर लीक केस में 14 आरोपियों पर शिकंजा, 25 से रोजाना सुनवाई अग्निवीरों का डेटा बेचने निकला 14 साल का लड़का, ₹500 में लगाई बोली!