Home Haryana 75 हजार के उधार ने ली व्यक्ति की जान! कारोबारी पार्टनर ने...

75 हजार के उधार ने ली व्यक्ति की जान! कारोबारी पार्टनर ने रची खूनी साजिश

हरियाणा। राजवीर दीक्षित 

 

(A debt of ₹75,000 cost Naeem his life! Business partner hatched a deadly plot) मूंगफली व्यापारी नईम खान हत्याकांड में पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है। महज 75 हजार रुपये के उधार को लेकर रची गई कथित साजिश में दो और आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर हत्या की साजिश और शव को ठिकाने लगाने में शामिल होने का आरोप है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद सुभान (19) और मोहम्मद शहनवाज (19) के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के रहने वाले हैं। सेक्टर-65 थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल्स और मुख्य आरोपी बबलू से पूछताछ के आधार पर उनकी भूमिका का पता लगाया।

इस मामले में पुलिस पहले ही मृतक के कारोबारी पार्टनर और मुख्य आरोपी बबलू को गिरफ्तार कर चुकी है। अब नए आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस साजिश की पूरी कड़ी खंगाल रही है।

शादी के लिए दिए ₹75 हजार, लौटाने से बचने का आरोप

पुलिस जांच के मुताबिक, 25 वर्षीय नईम खान मूल रूप से बिजनौर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और गुरुग्राम में मूंगफली बेचने का काम करता था। उसने अपने बिजनेस पार्टनर बबलू की बहन की शादी के लिए 75 हजार रुपये उधार दिए थे।

आरोप है कि रकम वापस न करनी पड़े और नईम के पास मौजूद नकदी लूटने के लिए बबलू ने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

पहले चाकू से वार, फिर गला घोंटकर हत्या

पुलिस के अनुसार, 8 नवंबर की शाम सेक्टर-63A स्थित कादरपुर टी-पॉइंट के पास झुग्गियों में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान नईम पर पहले चाकू से हमला किया गया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।

शव छिपाया, ऊपर डाले नमक के 12 पैकेट

वारदात के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर सबूत मिटाने की कोशिश की। नईम के शव को पास ही बने पुराने सूखे पानी के टैंक में छिपा दिया गया। पुलिस के मुताबिक, शव पर नमक के 12 पैकेट भी डाले गए, ताकि घटना का पता न चल सके।

14 दिन बाद सूखे गड्ढे से मिला शव

नईम 8 नवंबर से लापता था। 11 नवंबर को उसके भाई हनीफ ने सेक्टर-65 थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। करीब 14 दिन बाद, 22 नवंबर को कादरपुर इलाके में एक सूखे गड्ढे से नईम का शव बरामद हुआ।

रिमांड पर लेकर खुलेगी साजिश की पूरी परत

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार के अनुसार, दोनों नए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के दौरान किसकी क्या भूमिका थी और साजिश में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेने की तैयारी है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
छात्र आत्महत्या मामले में लव ट्राएंगल का खुलासा, एक साल बाद युवती पर केस दर्ज रेलवे में टीसी की नौकरी का झांसा देकर 13 युवाओं से 40 लाख की ठगी, दो के खिलाफ मामला दर्ज पाकिस्तान के पंजाब में 80 साल बाद फिर खुला ऐतिहासिक गुरुद्वारा खारा साहिब, अकाल तख्त जत्थेदार ने की अगुवाई करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने के लिए अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार गड़गज्ज ने की अरदास पंजाब में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: चंडीगढ़ के व्यक्ति से 154.77 करोड़ रुपये की वसूली प्रक्रिया शुरू परख सर्वेक्षण 2027-28 से पहले चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने बढ़ाई पढ़ाई की निगरानी, सरकारी स्कूलों में शुरू हुआ 'पनाश' मूल्यांकन चंडीगढ़ शिल्प मेले में बिखरी सांस्कृतिक विविधता, लोक नृत्य और सूफी संगीत ने मोहा मन पीयू कुलपति टंकेश्वर कुमार ने पुटा को दिया आश्वासन, शिक्षकों की लंबित मांगों का जल्द होगा समाधान लुधियाना में भीषण सड़क हादसा: मिनी ट्रक और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में 3 की मौत, एक ही परिवार के 5 लोग घायल सियासी ड्रामा! कांग्रेस प्रत्याशी ने 3 बार बदला पाला, BJP के टिकट पर निर्विरोध बनीं प्रधान