चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ₹5 करोड़ के कथित रिश्वत मामले में अमरदीप सिंह ग्रेवाल को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोक लिया। यह मामला कथित तौर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर से जुड़ा बताया जा रहा है।
जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, ED की ओर से जारी लुकआउट सर्कुलर (LOC) के आधार पर ग्रेवाल को एयरपोर्ट पर रोका गया। इसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए ED मुख्यालय ले जाया गया।
बताया जा रहा है कि ग्रेवाल पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं और ईस्ट सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड से भी उनका संबंध है।
ED ने इससे पहले भी इस मामले में पूछताछ के लिए ग्रेवाल को समन जारी किया था, लेकिन वह एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। इसके बाद उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। इसी के आधार पर शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें रोका गया।
नोट: मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और संबंधित पक्षों का आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है।


















