Home Local news मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत गोपालपुर से दरबार साहिब के लिए...

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत गोपालपुर से दरबार साहिब के लिए बस रवाना

नूरपुरबेदी। राजवीर दीक्षित 

(Bus departs from Gopalpur to Darbar Sahib under the Chief Minister’s Pilgrimage Scheme) पंजाब सरकार की ओर से लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के उद्देश्य से चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत गांव गोपालपुर से श्रद्धालुओं को श्री दरबार साहिब, अमृतसर के दर्शन के लिए ले जाने वाली बस को रोपड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश चड्ढा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर गांववासियों और श्रद्धालुओं ने पंजाब सरकार की इस पहल की सराहना की। विधायक दिनेश चड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना धार्मिक आस्था से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल है। इसके तहत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं को प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसे लोगों को धार्मिक स्थलों की यात्रा की सुविधा देना है, जो आर्थिक या अन्य कारणों से दूर-दराज स्थित धार्मिक स्थलों के दर्शन करने से वंचित रह जाते हैं।

विधायक ने कहा कि श्री दरबार साहिब सिख धर्म का प्रमुख आस्था केंद्र है और यहां नतमस्तक होना हर श्रद्धालु की दिली इच्छा होती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक यात्रा कार्यक्रम लोगों को अपनी धार्मिक विरासत से जोड़ने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं।

बस रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पंजाब सरकार और विधायक दिनेश चड्ढा का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसी सुविधाओं के माध्यम से उन्हें पवित्र गुरुधामों के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है।

गांववासियों ने भी इस पहल को जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताते हुए सरकार का आभार जताया।

Translate »
error: Content is protected !!