Home Breaking News दिल्ली CM रेखा गुप्ता की सुरक्षा बड़ी, Z-श्रेणी में CRPF करेगी निगरानी।

दिल्ली CM रेखा गुप्ता की सुरक्षा बड़ी, Z-श्रेणी में CRPF करेगी निगरानी।

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित

(Delhi CM Rekha Gupta Gets Z-Category CRPF Security)गृह मंत्रालय (MHA) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को उन पर हुए हमले के बाद CRPF कर्मियों की ‘Z श्रेणी’ सुरक्षा प्रदान की है। MHA सूत्रों के अनुसार, नई सुरक्षा व्यवस्था बुधवार शाम से लागू कर दी गई। इससे पहले गुप्ता को दिल्ली पुलिस की सुरक्षा प्राप्त थी। यह निर्णय मुख्यमंत्री को दी गई सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद लिया गया।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

गुप्ता पर बुधवार को उनके आवास पर आयोजित ‘जन सुनवाई’ के दौरान गुजरात के एक व्यक्ति ने हमला किया था, जो शिकायतकर्ता बनकर बैठक में शामिल हुआ था। बातचीत के दौरान 41 वर्षीय राजेशभाई खीमजीभाई साकारिया ने मुख्यमंत्री को कुछ कागज थमाए और अचानक उनका हाथ पकड़कर बाल खींचने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने उसे काबू कर लिया। दिल्ली पुलिस ने उस पर हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) का मामला दर्ज किया है।

Video देखें: कार के टायरों में फंसा 15 फ़ीट बड़ा अजगर,नंगल के ताज होटल के बाहर की घटना है

‘Z श्रेणी’ सुरक्षा वाले व्यक्ति को 18 से 20 कर्मी दिए जाते हैं, जिनमें निजी सुरक्षा अधिकारी, एस्कॉर्ट और पायलट शामिल होते हैं। वहीं, ‘Z प्लस’ सुरक्षा में ‘Z श्रेणी’ की तुलना में दोगुनी संख्या में कर्मी तैनात होते हैं और साथ ही निवास एवं काफिले के लिए अतिरिक्त सुरक्षा इंतज़ाम किए जाते हैं।

Video देखें: मनस्वी को इंसाफ दिलवाने के लिए जन-समर्थन।

Video देखें: हिमाचल में मानसून सत्र के पहले दिन आज आपदा पर चर्चा में भाग लेते हुए मुकेश अग्निहोत्री।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंजाब चुनाव से पहले धार्मिक वोट बैंक साधने में जुटी AAP, 400 किमी लंबी गुरु रविदास शोभा यात्रा का ऐलान गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के लिए वाराणसी पहुंचे पंजाब के मंत्री, 30 नवंबर को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 स्पा सेंटरों को नोटिस जारी, दो कथित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ पत्रकारों के लिए पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान! ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज और ₹5 लाख दुर्घटना बीमा बठिंडा में पूर्व शिअद पार्षद का अनोखा प्रदर्शन: सीएम भगवंत मान की तस्वीरों वाली सब्जियों की माला पहनकर जताया विरोध धार्मिक चिन्हों के नाम पर युवाओं को परीक्षा से रोकना तानाशाही: सतपाल सिंह सत्ती 80वां मीरपुर पतन दिवस: चंडीगढ़ में 1947 नरसंहार के 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का सम्मान, आपात मदद के लिए क्यूआरटी शुरू BBMB में PESCO कर्मचारियों का मुद्दा गरमाया! डॉ. सुभाष शर्मा ने चेयरमैन से की 26 कर्मचारियों को एडजस्ट करने की मांग छात्र आत्महत्या मामले में लव ट्राएंगल का खुलासा, एक साल बाद युवती पर केस दर्ज रेलवे में टीसी की नौकरी का झांसा देकर 13 युवाओं से 40 लाख की ठगी, दो के खिलाफ मामला दर्ज