Home Accident EV चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट, एक ही परिवार तके 7 लोगों की...

EV चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट, एक ही परिवार तके 7 लोगों की दर्दनाक मौत

नई दिल्ली । राजवीर दीक्षित

(Explosion during EV charging, 7 members of the same family die in a tragic incident) मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। इंदौर के बृजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी में देर रात एक घर में उस समय भयानक आग लग गई, जब बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार (EV) चार्ज हो रही थी। शुरुआती जांच के अनुसार, चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके चलते कार में जोरदार धमाका हो गया और आग तेजी से फैल गई।

इस हादसे ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, क्योंकि घर के अंदर रखे 4 गैस सिलेंडर भी एक के बाद एक फट गए। धमाकों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा और आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस भयावह हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि जिस घर में यह हादसा हुआ, वहां पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था, जिसके कारण कई रिश्तेदार भी वहां मौजूद थे। खुशियों का माहौल कुछ ही पलों में मातम में बदल गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घर में करीब 15 और गैस सिलेंडर भी मौजूद थे, जो अगर फट जाते तो नुकसान और भी ज्यादा हो सकता था।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस के मुताबिक, आग सुबह 3:30 से 4:30 बजे के बीच लगी थी। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और हादसे के असली कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
7 लाख की रिश्वत मांगने वाला JE गिरफ्तार! 3 लाख लेते पकड़ा चंडीगढ़ में फैंसी वीकल नंबरों की बहार, 10 महीनों में प्रशासन ने कमाए 21.63 करोड़ रुपये बाल दिवस पर स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में खेलों का धमाल! 367 करोड़ का खनन घोटाला! पूर्व ADC समेत 2 गिरफ्तार हिमाचल में डेंटल शिक्षा के विस्तार की तैयारी, चमियाणा में नए कैंपस की संभावना बीबी जागीर कौर की शिरोमणि अकाली दल में वापसी टली, अब 15 नवंबर को होगा पुनर्मिलन टिकट कटते ही AAP विधायक के बागी तेवर! बोले- चुनाव तो जरूर लड़ूंगा दंगल की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग देंगे: मुकेश अग्निहोत्री चंडीगढ़ स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप:नीवान और अवनी ने जीते अंडर-13 खिताब कंगना रनौत की टिप्पणी पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने BJP को घेरा