Home Punjab पंजाब में ट्रेन के 4 डिब्बों में आग! मची चीख-पुकार

पंजाब में ट्रेन के 4 डिब्बों में आग! मची चीख-पुकार

राजपुरा। राजवीर दीक्षित 

 

(Fire breaks out in 4 train coaches in Punjab; chaos and cries for help ensue!) पंजाब के पटियाला जिले में शुक्रवार को अमृतसर जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार जनरल डिब्बों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी फैल गई। आग और धुएं के बीच यात्रियों ने डिब्बों से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन संख्या 12508 (अमृतसर–न्यू जलपाईगुड़ी कर्मभूमि एक्सप्रेस) दोपहर 12:58 बजे फतेहगढ़ साहिब के साधूगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। इसके कुछ ही देर बाद राजपुरा के पास ट्रेन के जनरल कोच में आग लग गई।

पांचवें डिब्बे से फैली आग

बताया जा रहा है कि इंजन से पांचवें स्थान पर मौजूद कोच नंबर 265287GS में आग भड़की। देखते ही देखते आग ने आसपास के डिब्बों को भी अपनी चपेट में ले लिया। डिब्बों में धुआं भरने और लपटें उठने से यात्रियों में दहशत फैल गई। लोग जान बचाने के लिए ट्रेन से नीचे उतरने लगे।

सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए।

अंबाला से भेजी गई मेडिकल रिलीफ ट्रेन

आपात स्थिति को देखते हुए अंबाला से दोपहर 1:20 बजे दुर्घटना राहत चिकित्सा उपकरणों (ARME) से लैस मेडिकल रिलीफ ट्रेन रवाना की गई। अंबाला मंडल के DRM विनोद कुमार भाटिया भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी यात्री के घायल होने या जान गंवाने की सूचना नहीं है।

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की जांच की जा रही है।

राजपुरा के पास ट्रेन के चार डिब्बों में आग लगने की घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, समय रहते यात्रियों को बाहर निकाल लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
हिमाचल में बिल्डरों की मनमानी पर RERA का शिकंजा! डिफॉल्टर डेवलपर्स की जमीन रजिस्ट्री पर रोक! चंडीगढ़ में आयोजित कार्यशाला में मानव-बंदर संघर्ष के वैज्ञानिक समाधानों पर हुई चर्चा पंजाब में ट्रेन के 4 डिब्बों में आग! मची चीख-पुकार अपनी जड़ों की ओर वापसी: प्रवासी पंजाबी पंजाब में डेयरी फार्मिंग को दे रहे हैं नया जीवन मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के ठिकानों पर 36 घंटे की ईडी छापेमारी समाप्त हिमाचल को मिला 11,973 MU बिजली का हक! पंजाब-हरियाणा को 20 साल तक देनी होगी बिजली! दीवाली से पहले पेंशनभोगियों के लिए राहत, महंगाई राहत में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी कुल्लू में दिवाली की आतिशबाजी पर प्रशासन का पहरा! दो घंटे ही चला सकेंगे ग्रीन पटाखे! मोहाली की विशेष CBI अदालत का बड़ा फैसला: FCI चावल खरीद घोटाले में 5 दोषियों को सजा, 12 आरोपी बरी चंडीगढ़: पंजाब युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ब्रिंदर ढिल्लों के खिलाफ मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला दर्ज