Home Crime कोर्ट से लौटते 4 लोगों पर हमला! ताबड़तोड़ फायरिंग

कोर्ट से लौटते 4 लोगों पर हमला! ताबड़तोड़ फायरिंग

पानीपत। राजवीर दीक्षित।

(Four people attacked while returning from court! Rapid gunfire) हरियाणा के सोनीपत में सोमवार को दिनदहाड़े फायरिंग की वारदात से हड़कंप मच गया। कोर्ट में गवाही देकर स्कॉर्पियो से घर लौट रहे चार लोगों पर फॉर्च्यूनर और थार सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोप है कि करीब 8-9 हमलावरों ने दोनों गाड़ियां आगे लगाकर स्कॉर्पियो का रास्ता रोक लिया और इसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 8 से 10 राउंड फायरिंग की। गनीमत रही कि जिस स्कॉर्पियो में पीड़ित सवार थे, वह बुलेटप्रूफ थी। इसके चलते गोलियां गाड़ी के अंदर नहीं पहुंच सकीं और चारों लोगों की जान बच गई। वारदात के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से गोलियों के खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जमीन विवाद में डेढ़ साल से चल रहा विवाद

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर करीब डेढ़ साल से विवाद चल रहा है। इसी मामले में सोमवार को पीड़ित पक्ष कोर्ट में गवाही की प्रक्रिया पूरी करने के बाद वापस लौट रहा था।

पीड़ित रविंद्र के मुताबिक, वह अपनी मौसी, बहनों और भांजे के साथ कोर्ट से घर जा रहे थे। शिव मंदिर के पास दो गाड़ियों ने उनकी स्कॉर्पियो का रास्ता रोक लिया। गाड़ी रुकते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

बुलेटप्रूफ वाहन होने के कारण सभी लोग सुरक्षित बच गए। पीड़ित ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

पुलिस अब आरोपियों की पहचान के साथ-साथ वारदात में इस्तेमाल हुई फॉर्च्यूनर और थार गाड़ियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज कर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

परिवार पर पहले भी हमले का आरोप

पीड़ित रविंद्र ने आरोप लगाया कि उनके परिवार पर इससे पहले भी हमले हो चुके हैं। उनके अनुसार, 7 जुलाई 2024 को आरोपियों ने खेत में घुसकर उनके दिव्यांग भाई और मजदूरों के साथ मारपीट की थी। इस दौरान उनके भाई की टांग टूट गई थी।

रविंद्र का यह भी आरोप है कि भाई को इलाज के लिए ले जाते समय आरोपियों ने उनकी पत्नी और भतीजी मोनू की स्कूटी को टक्कर मारी थी। वहीं, पिछले सप्ताह CNG पंप पर भी उन पर जानलेवा हमला किए जाने की शिकायत सदर थाना गोहाना में दर्ज कराई गई थी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले में पुराने विवाद, हमलावरों की पहचान, CCTV फुटेज और फायरिंग के कारणों की जांच कर रही है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
चंडीगढ़ नगर निगम ने सुरक्षित और दुर्घटनामुक्त दिवाली के लिए जारी की एडवाइजरी परविंदर सिंह झोटा की मां का बयान: हमें नौकरी या मुआवजा नहीं, पंजाब में नशाखोरी का अंत चाहिए कर्मभूमि एक्सप्रेस आग दुर्घटना के बाद दो विशेष ट्रेनें चलाई गईं, बाधित रेल खंड साफ किया गया चंडीगढ़ की फास्ट ट्रैक अदालत ने POCSO मामले में युवक को बरी किया, अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में विफल युवाओं को रिझाने के लिए बीजेपी ने बनाई खास रणनीति, सभी जिलों में Gen Z सेल गठित करने की तैयारी डेरा बस्सी के रिजॉर्ट से शादी समारोह के दौरान शगुन का थैला चोरी, सोना और नकदी गायब ललड़ू के पास टैंकर से टकराई बस, एक यात्री की मौत और 36 घायल ईडी ने आम आदमी पार्टी की मोगा विधायक के आवास पर छापे के बाद फर्जी रसीदें और दस्तावेज जब्त किए आज का विस्तृत राशिफल (2026-11-07): मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल आज का पंचांग (2026-11-07): तिथि, नक्षत्र, राहूकाल और शुभ मुहूर्त