Home Business ₹1 करोड़ से अधिक GST बकाया: पंजाब के कारोबारी का व्यावसायिक प्लॉट...

₹1 करोड़ से अधिक GST बकाया: पंजाब के कारोबारी का व्यावसायिक प्लॉट अटैच,24 को होगी नीलामी

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(GST arrears exceeding ₹1 crore: Punjab businessman’s commercial plot attached; auction to be held on the 24th)मोगा के बाघापुराना क्षेत्र की JMC Construction Company पर ₹1 करोड़ से अधिक का वस्तु एवं सेवा कर (GST) बकाया होने के चलते राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने कंपनी की करीब 20 मरला व्यावसायिक जमीन को अटैच कर लिया है। बकाया राजस्व की वसूली के लिए इस संपत्ति को सार्वजनिक नीलामी में रखा जाएगा।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, कंपनी लंबे समय से GST का भुगतान नहीं कर रही थी। बकाया राशि जमा करवाने के लिए विभाग की ओर से कंपनी को कई बार रिमाइंडर और कानूनी नोटिस जारी किए गए, लेकिन इसके बावजूद देनदारी का भुगतान नहीं किया गया। लगातार अनुपालन न करने और बकाया राशि जमा न करवाने के बाद विभाग ने GST कानून के तहत रिकवरी की कार्रवाई शुरू की।
मोगा के सहायक आबकारी एवं कराधान अधिकारी मनु गर्ग ने बताया कि विभाग की जांच में सामने आया कि बाघापुराना सब-डिवीजन के कलेके गांव में कंपनी की करीब 20 मरला व्यावसायिक जमीन मौजूद है। इसके बाद विभाग ने संपत्ति को अटैच करने का फैसला लिया। अधिकारियों के अनुसार, करीब ₹1 करोड़ के बकाया GST की वसूली के लिए 24 अगस्त को संपत्ति की सार्वजनिक नीलामी किए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
अधिकारियों ने बताया कि संपत्ति को अटैच करने की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके बाद अब मालिक इस प्लॉट को बेच, ट्रांसफर या गिरवी नहीं रख सकता। फिलहाल संपत्ति की वैल्यूएशन की प्रक्रिया चल रही है। इसके पूरा होने के बाद विभाग सार्वजनिक नीलामी की तारीख की घोषणा करेगा।
मनु गर्ग ने चेतावनी दी कि क्षेत्र में लगातार टैक्स चोरी या बकाया राशि का भुगतान न करने वाले अन्य करदाताओं के खिलाफ भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें संपत्तियां अटैच करने के साथ-साथ बैंक खातों को फ्रीज करने जैसी कार्रवाई भी शामिल हो सकती है।

Translate »
error: Content is protected !!