Home BJP महिलाओं को ₹1500 देने का वादा अधूरा? BJP ने कांग्रेस को घेरा!

महिलाओं को ₹1500 देने का वादा अधूरा? BJP ने कांग्रेस को घेरा!

धर्मशाला।राजवीर दीक्षित

हिमाचल प्रदेश में महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये देने की चुनावी गारंटी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा ने धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में ‘आक्रोश धरना’ देकर कांग्रेस सरकार पर महिलाओं से वादा खिलाफी का आरोप लगाया।

प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पार्टी विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने मांग उठाई कि 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता का लाभ चुनिंदा महिलाओं तक सीमित रखने के बजाय प्रदेश की सभी 28 लाख महिलाओं को दिया जाए।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया—“सिर्फ 1,500 नहीं, 72,000 रुपये दो; कुछ चुनिंदा नहीं, सभी 28 लाख महिलाओं को लाभ दो।” भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को आर्थिक सहायता देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद इसे पूरा नहीं किया।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की सभी महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये देने की गारंटी दी थी। उनके मुताबिक, सरकार बनने के बाद इस योजना को लेकर करीब 20 घोषणाएं की जा चुकी हैं, लेकिन 28 लाख महिलाएं अब भी आर्थिक सहायता का इंतजार कर रही हैं।

जयराम ठाकुर ने दावा किया कि इस गारंटी को पूरा करने के लिए करीब 20 हजार करोड़ रुपये की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विभिन्न पात्रता शर्तें लगाकर लाभार्थियों की संख्या घटाने की कोशिश कर रही है। उनके अनुसार, 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग की शर्त के चलते संभावित लाभार्थियों की संख्या 28 लाख से घटकर करीब तीन लाख रह गई है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार अपने चार साल का कार्यकाल पूरा होने और केंद्रीय नेतृत्व के दौरे से पहले कुछ महिलाओं को सहायता देने की बात कर रही है। जयराम ने इसे चुनावी गारंटी लागू न करने के मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश बताया।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
शादी में फायरिंग का वीडियो वायरल, AAP नेता पर आरोप! पंजाब में दिन दिहाड़े चली गोलियां: घर और सैलून पर फायरिंग! APK से 20 करोड़ की साइबर लूट, 22 ठग गिरफ्तार! ऊना में 10 कुत्तों की ABC सर्जरी, पशु चिकित्सकों को मिला प्रशिक्षण NEET पेपर लीक केस में 14 आरोपियों पर शिकंजा, 25 से रोजाना सुनवाई अग्निवीरों का डेटा बेचने निकला 14 साल का लड़का, ₹500 में लगाई बोली! हाईकोर्ट बेंच को लेकर धर्मशाला की मांग को मिला समर्थन, विधानसभा में प्रस्ताव पास पन्नू की ह/त्या की साजिश: निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की जेल Lolo247 पर चल रहा था ऑनलाइन सट्टे का खेल, पुलिस ने किया भंडाफोड़! हिमाचल के डिपुओं पर अब नही मिलेगा राशन...जान ले सारी जानकारी