Home Chandigarh HDFC में 45 करोड़ की गड़बड़ी! शेयरों में भारी गिरावट के बीच...

HDFC में 45 करोड़ की गड़बड़ी! शेयरों में भारी गिरावट के बीच बैंक ने दी यह सफाई।

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“₹45 crore irregularity in HDFC! Amid a sharp fall in shares, the bank issued this clarification”) देश के शेयर बाजार में तेजी के माहौल के बीच आज HDFC Bank के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank का शेयर कारोबार के दौरान करीब 2.5 फीसदी तक टूट गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बैंक की आंतरिक जांच में करीब 45 करोड़ रुपये की कथित अनियमितता सामने आई है, जिसके बाद निवेशकों में हलचल बढ़ गई।

रिपोर्ट के अनुसार यह मामला महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन को किए गए एक भुगतान से जुड़ा हुआ है। बैंक के बोर्ड की ऑडिट कमेटी ने इस भुगतान की जांच के आदेश दिए थे। बताया जा रहा है कि यह भुगतान पूर्व चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से कुछ समय पहले किया गया था। जांच में यह भी सामने आया कि भुगतान को सीधे कॉरपोरेशन के खाते में भेजने की बजाय मार्केटिंग विभाग के जरिए दर्शाया गया और इसे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान से जोड़कर मार्केटिंग खर्च के रूप में दिखाया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चार स्थानीय वेंडर्स के माध्यम से यह भुगतान किया गया था, जिस पर आंतरिक ऑडिट टीम ने सवाल उठाए थे। इसके बाद विजिलेंस जांच कराई गई और रिपोर्ट ऑडिट कमेटी को सौंप दी गई।

हालांकि HDFC Bank ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से साफ इनकार किया है। बैंक के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि सभी प्रक्रियाएं तय नियमों के अनुसार ही की जाती हैं और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पूरी जांच प्रक्रिया अपनाई जाती है। बैंक ने मीडिया में चल रही खबरों को अधूरी जानकारी पर आधारित बताया।

शेयर बाजार में खबर का असर तुरंत देखने को मिला। HDFC Bank का शेयर 758 रुपये तक फिसल गया। हालांकि बाद में कुछ रिकवरी भी देखने को मिली, लेकिन निवेशकों की नजर अब बैंक की अगली आधिकारिक प्रतिक्रिया और जांच के नतीजों पर टिकी हुई है।

Translate »
error: Content is protected !!