Home Breaking News इन्फ्लुएंसर कमल कौर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सामने आई CCTV फुटेज ने...

इन्फ्लुएंसर कमल कौर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सामने आई CCTV फुटेज ने खोली साजिश की परतें।

लुधियाना। राजवीर दीक्षित
(New Twist in Influencer Kamal Kaur Murder Case)इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी की हत्या मामले ने अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। ताज़ा सामने आई CCTV फुटेज ने इस हत्या को सुनियोजित साजिश साबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों ने हत्या से पहले करीब तीन महीनों तक कमल कौर की गतिविधियों पर नजर रखी थी। उसका मकसद ऐसा मौका तलाशना था जब वह कमल को अकेला पाकर अपने इरादे को अंजाम दे सके।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

लुधियाना-मोगा हाईवे पर रिकॉर्ड हुई फुटेज में अमृतपाल की स्कॉर्पियो कार साफ देखी जा सकती है, जिसके पीछे कमल कौर की कार चलती नजर आ रही है। जांच में पता चला है कि यह स्कॉर्पियो अमृतपाल ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ से खरीदी थी। 8 जून को अमृतपाल खुद कमल कौर के घर पहुंचा और बहाना बनाया कि उसे कार प्रचार के लिए साथ चलना है। इसी बहाने उसने कमल को घर से बाहर बुलाया।

Video देखें: ब्रह्मोती सतलुज घाट पर हुए हादसे का एक और वीडियो आया सामने।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या से पहले अमृतपाल ने कई बार उसकी लोकेशन और दिनचर्या को ट्रैक किया। इस मामले में अब तक 5 लोगों को नामज़द किया जा चुका है। जबकि अमृतपाल सिंह UAE फरार हो चुका है। पंजाब पुलिस ने इंटरपोल की मदद से उसे वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Video देखें: महिला राइडर से अश्लील हरकतों का मामला कैद हो गया वीडियो में।

वहीं, दो आरोपी जसप्रीत सिंह और निमनजीत सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वकीलों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। यह मामला अभी कई राज़ अपने भीतर समेटे हुए है और जांच जारी है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
अग्निवीरों का डेटा बेचने निकला 14 साल का लड़का, ₹500 में लगाई बोली! हाईकोर्ट बेंच को लेकर धर्मशाला की मांग को मिला समर्थन, विधानसभा में प्रस्ताव पास पन्नू की ह/त्या की साजिश: निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की जेल Lolo247 पर चल रहा था ऑनलाइन सट्टे का खेल, पुलिस ने किया भंडाफोड़! हिमाचल के डिपुओं पर अब नही मिलेगा राशन...जान ले सारी जानकारी लालड़ू में नकली सीमेंट का बड़ा भंडाफोड़: 500 कट्टे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार रासायनिक खादों के अधिक प्रयोग से कमजोर हो रही मिट्टी की सेहत नेशनल स्कूल गेम्स सॉफ्टबॉल: चंडीगढ़ के लड़के और लड़कियों का शानदार प्रदर्शन जारी, तीसरे दिन भी रहे अजेय मानसा की छात्रा जसप्रीत कौर ने इलेक्ट्रिकल ट्रेड में देश भर में किया टॉप, शिक्षा मंत्री ने की 25 हजार रुपये के नकद इनाम की घोषणा डेराबस्सी में ट्रैक्टर-ट्रॉलर की चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, क्रशर पर करते थे नाइट चौकीदारी का काम