Home Chandigarh पंजाब की सियासत में बड़े उलटफेर के संकेत, 23 जून को आ...

पंजाब की सियासत में बड़े उलटफेर के संकेत, 23 जून को आ सकता है भूचाल ! ‘पावरलेस’ होंगे कई नेता

लुधियाना। राजवीर दीक्षित
(Power Shift in Punjab Politics Likely After Ludhiana Bypoll Results)लुधियाना वेस्ट उपचुनाव का नतीजा 23 जून को घोषित होने वाला है, और इसके बाद पंजाब की राजनीति में बड़े बदलाव तय माने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, नतीजों के तुरंत बाद राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल की पूरी संभावना है, वहीं कुछ ‘आप’ नेताओं की ताकत छीनी जा सकती है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

विशेष रूप से जालंधर में सियासी समीकरण तेजी से बदल सकते हैं। 2022 के चुनाव में ‘आप’ ने यहां दो सीटें जीती थीं, लेकिन विधायक शीतल अंगुराल पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं, जबकि रमन अरोड़ा जेल में हैं और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से घिरे हुए हैं।

Video देखें: ब्रह्मोती सतलुज घाट पर हुए हादसे का एक और वीडियो आया सामने।

रमन की गिरफ्तारी नगर निगम अधिकारी सुखदेव वशिष्ठ से जुड़े मामलों से जोड़ी जा रही है। इन पर गैरकानूनी इमारतों और कॉलोनियों के जरिए वसूली का आरोप है। फिलहाल विजिलेंस कार्रवाई के बाद माहौल शांत है, लेकिन पार्टी लीडरशिप अब भी असंतुष्ट नजर आ रही है।

Video देखें: महिला राइडर से अश्लील हरकतों का मामला कैद हो गया वीडियो में।

सूत्रों का दावा है कि लुधियाना उपचुनाव के परिणाम के बाद कुछ नेताओं को ‘पावरलेस’ किया जा सकता है, जबकि नए चेहरों को जिम्मेदारियाँ दी जाएंगी। खुद वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने भी संकेत दिए हैं कि बदलाव तय हैं।
अब सभी की निगाहें 23 जून के नतीजों पर टिकी हैं, जिससे तय होगा कि पंजाब और खासकर जालंधर की राजनीति में कौन चढ़ेगा बुलंदियों पर और किसका सियासी ग्राफ होगा नीचे

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
अग्निवीरों का डेटा बेचने निकला 14 साल का लड़का, ₹500 में लगाई बोली! हाईकोर्ट बेंच को लेकर धर्मशाला की मांग को मिला समर्थन, विधानसभा में प्रस्ताव पास पन्नू की ह/त्या की साजिश: निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की जेल Lolo247 पर चल रहा था ऑनलाइन सट्टे का खेल, पुलिस ने किया भंडाफोड़! हिमाचल के डिपुओं पर अब नही मिलेगा राशन...जान ले सारी जानकारी लालड़ू में नकली सीमेंट का बड़ा भंडाफोड़: 500 कट्टे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार रासायनिक खादों के अधिक प्रयोग से कमजोर हो रही मिट्टी की सेहत नेशनल स्कूल गेम्स सॉफ्टबॉल: चंडीगढ़ के लड़के और लड़कियों का शानदार प्रदर्शन जारी, तीसरे दिन भी रहे अजेय मानसा की छात्रा जसप्रीत कौर ने इलेक्ट्रिकल ट्रेड में देश भर में किया टॉप, शिक्षा मंत्री ने की 25 हजार रुपये के नकद इनाम की घोषणा डेराबस्सी में ट्रैक्टर-ट्रॉलर की चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, क्रशर पर करते थे नाइट चौकीदारी का काम