Home Bollywood मां बनने को तरसी मशहूर अभिनेत्री! शादी के 21 साल बाद भी...

मां बनने को तरसी मशहूर अभिनेत्री! शादी के 21 साल बाद भी सूनी है गोद।

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Famous actress longs to become a mother! Even after 21 years of marriage, her lap remains empty”) टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री Reena Kapoor इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। टीवी सीरियल Woh Rehne Waali Mehlon Ki में ‘रानी’ का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली रीना कपूर ने हाल ही में अपनी जिंदगी के सबसे दर्दनाक पहलुओं का खुलासा किया।

रीना कपूर ने साल 2005 में पायलट करण निझेल से अरेंज मैरिज की थी। अभिनेत्री ने बताया कि वह शादी से काफी डरती थीं क्योंकि उन्होंने अपने आसपास रिश्तों में झगड़े और तलाक देखे थे। हालांकि परिवार के कहने पर उन्होंने शादी का फैसला लिया। रीना के मुताबिक वह और उनके पति दोनों ही बेहद साधारण और आध्यात्मिक सोच वाले इंसान हैं।

लेकिन शादी के 21 साल बाद भी उनकी गोद सूनी है। अभिनेत्री ने भावुक होकर बताया कि उन्होंने दो बार गर्भधारण किया था, लेकिन दोनों बार उनका मिसकैरेज हो गया। इस दर्दनाक अनुभव ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्होंने दोबारा कोशिश करने की हिम्मत ही नहीं जुटाई। इतना ही नहीं, उन्होंने बच्चा गोद लेने की भी कोशिश की, लेकिन उसमें भी सफलता नहीं मिली। अब रीना का मानना है कि शायद मां बनना उनकी किस्मत में नहीं लिखा था।

रीना कपूर का यह दर्द सुनकर उनके फैंस भी भावुक हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके हौसले और सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। टीवी की ग्लैमरस दुनिया से दूरी बनाने के बावजूद आज भी उनकी लोकप्रियता बरकरार है।

रीना कपूर ने Om Shanti Om, Kya Kehna और कई लोकप्रिय टीवी शोज़ में काम किया है। उन्हें आखिरी बार 2023 में टीवी शो Ranju Ki Betiyaan में देखा गया।

Translate »
error: Content is protected !!