पंचकूला। राजवीर दीक्षित।
(Major action against IAS-HCS officers! 8 transfers) हरियाणा सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 5 IAS और 3 HCS अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियों के आदेश जारी किए हैं। हरियाणा के मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी आदेश की तारीख 22 सितंबर 2026 है।
यश गर्ग को HARTRON का अतिरिक्त प्रभार
2009 बैच के IAS अधिकारी यश गर्ग को उनके मौजूदा दायित्वों के साथ हरियाणा राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (HARTRON) के MD का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव/महानिदेशक और MSME के महानिदेशक की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।
मनीराम शर्मा को HPGCL की जिम्मेदारी
2009 बैच के IAS अधिकारी मनी राम शर्मा को हरियाणा पावर जेनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPGCL) के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में सचिव और चीफ सेटलमेंट कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
राजनारायण कौशिक को नई जिम्मेदारी
2010 बैच के IAS अधिकारी राजनारायण कौशिक को HARTRON के MD पद से हटाकर हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के MD पद पर रखा गया है। इसके साथ उन्हें हरियाणा सचिवालय स्थापना विभाग के सचिव की जिम्मेदारी भी दी गई है।
मुनीश नागपाल और अनिरुद्ध यादव के विभाग बदले
2016 बैच के IAS अधिकारी डॉ. मुनीश नागपाल को स्वास्थ्य विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं 2023 बैच के IAS अधिकारी अनिरुद्ध यादव को Urban Challenge Fund Scheme का मिशन डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
3 HCS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां
कंवर सिंह: 2016 बैच के HCS अधिकारी कंवर सिंह को खाद्य एवं औषधि प्रशासन में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें आयुष्मान भारत, हरियाणा हेल्थ प्रोटेक्शन अथॉरिटी के संयुक्त CEO का दायित्व भी मिला है।
नसीब कुमार: 2020 बैच के HCS अधिकारी नसीब कुमार को मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ हरियाणा विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड के सदस्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
मयंक वर्मा: 2023 बैच के HCS अधिकारी मयंक वर्मा को शहरी स्थानीय निकाय विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है।
8 अफसरों की नई पोस्टिंग
हरियाणा सरकार के 22 सितंबर के आदेश में कुल 8 IAS/HCS अधिकारियों की पोस्टिंग और जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। आदेश संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है।



















