Home Chandigarh सांसद मनीष तिवारी के चुनाव को हाईकोर्ट में चुनौती: जाने चुनाव के...

सांसद मनीष तिवारी के चुनाव को हाईकोर्ट में चुनौती: जाने चुनाव के दौरान क्या लगाया गया आरोप, भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन ने दायर की याचिका।

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Manish Tewari’s Victory Challenged in High Court: BJP’s Sanjay Tandon Takes Legal Action) सांसद मनीष तिवारी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। चंडीगढ़ से भाजपा के उम्मीदवार रहे संजय टंडन ने उनकी जीत को अदालत में चुनौती दी है।

➡️ Video: हिमाचल के ऊना में पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 2 दर्जन से अधिक घायल।

चंडीगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन ने कांग्रेस के विजयी उम्मीदवार मनीष तिवारी की जीत को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इसको लेकर उन्होंने अदालत में एक याचिका दाखिल की है।

अपनी याचिका में टंडन तिवारी पर लोकसभा चुनाव के दौरान भ्रष्ट आचरण में शामिल होने का आरोप लगाया है और अदालत से उनकी जीत को रद्द करने की अपील की है। तमाम सबूतों के साथ दाखिल की गई याचिका को लेकर अदालत ने अगली तारीख दी है।

संजय टंडन की तरफ से वकील चेतन मित्तल, आशु एम पंछी और सत्यम टंडन हाईकोर्ट में मामले की पैरवी कर रहे हैं। टंडन की याचिका पर अदालत ने नोटिस जारी किया है और अब इस मामले की अगली सुनवाई 9 सितंबर को होगी।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 7 करोड़ की मांग फायरिंग में 2 युवकों को गोलियों से भूना अमृतसर में अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों समेत 75 मरीजों को कराया गया शिफ्ट AAP की दूसरी लिस्ट से पंजाब में सियासी हलचल! 8 विधायकों के टिकट कटे चंडीगढ़ प्रशासन ने ग्रामीण भूमि और राजस्व रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित करने के लिए उठाए कदम अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत! WTC में 12 टीमों की तैयारी! वनडे पर संकट के बादल पंजाब चुनाव से पहले अफसरों के तबादलों का फरमान! न्यूयार्क गुरुद्वारे में दिवाली पर आतिशबाजी की घटना के बाद सिख सांस्कृतिक सोसायटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी AI से नौकरियों पर खतरा! भारत पर असर को लेकर मूडीज का अलर्ट