Home Latest विरोध प्रदर्शन में मारे गए किसानों के परिवारों को सहायता: पंजाब सरकार...

विरोध प्रदर्शन में मारे गए किसानों के परिवारों को सहायता: पंजाब सरकार ने नौकरियां दीं

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

Compassionate Job Appointments for Martyrs’ Families in Punjab) पंजाब में किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों और मजदूरों के परिवारों को सरकारी नौकरी देने का सिलसिला जारी है।

हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सुनाम ऊधम सिंह वाला विधानसभा क्षेत्र में 6 पीड़ित परिवारों के सदस्यों को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंपे।

➡️ देखें Video: लोकसभा में जया अमिताभ बच्चन की लोकसभा स्पीकर के साथ हुई नोकझोक को आप भी देखें।

अमन अरोड़ा ने इस अवसर पर कहा कि पंजाब सरकार राज्य के विकास के साथ-साथ उन परिवारों की वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए भी तत्पर है, जिन्होंने किसान आंदोलन में अपने प्रियजनों को खो दिया।

उन्होंने कहा कि इन परिवारों को उनकी योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी दी जा रही है, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

कैबिनेट मंत्री ने इस कदम को उन परिवारों के दर्द को समझने और उन्हें सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया। इससे पहले भी 14 अन्य पीड़ित परिवारों को इस विधानसभा क्षेत्र से सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
स्वच्छता में आनंदपुर साहिब का डंका! पंजाब में नंबर-1 पहली शादी कायम, फिर भी लिव-इन का हक! हाईकोर्ट का बड़ा आदेश साबुन के पानी की फिसलनों से पंजाब की शान तक: 7 साल की kapisha verma का स्केटिंग सफर बर्फबारी के बाद अलर्ट मोड पर पुलिस, हिमाचल आने वाले पर्यटकों के लिए सलाह जारी पिस्टल साफ करते ASI को लगी गोली; मौत! चंडीगढ़ में जनगणना का प्रशिक्षण शुरू, 25 जनवरी से होगी आबादी की गिनती पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ से 48 घंटे मिल सकती है प्रदूषण से राहत, चंडीगढ़ में बारिश की संभावना नहीं भारत और इज़राइल के बीच कॉम्बैट पावर और क्षमता निर्माण साझेदारी पर विचार-विमर्श पंजाब: 1992 के लापता होने के मामले में पूर्व एसएसपी को पांच साल की सजा हिमाचल के पर्यटन को झटका? भुंतर एयरपोर्ट पर उड़ानों की संख्या में गिरावट