Home Una News गांधी जयंती पर ऊना में खादी का संदेश, ‘बापू के विचार जन-जन...

गांधी जयंती पर ऊना में खादी का संदेश, ‘बापू के विचार जन-जन तक पहुंचाएंगे’

ऊना। राजवीर दीक्षित 

(Message of Khadi in Una on Gandhi Jayanti: ‘Will take Bapu’s ideas to the masses’) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को खादी ग्रामोद्योग भंडार, हमीरपुर रोड ऊना में जिला कांग्रेस कमेटी और खादी क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारियों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के विचारों को याद किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने से हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों, खादी प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों ने गांधी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया।

खादी पर 20 फीसदी छूट शुरू

गांधी जयंती के अवसर पर खादी ग्रामोद्योग भंडार में विभिन्न खादी उत्पादों पर 20 प्रतिशत विशेष छूट शुरू की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष देश राज गौतम ने रिबन काटकर इसकी शुरुआत की। छूट के तहत सूती और ऊनी खादी, कंबल, नमदा, पॉलीवस्त्र, रेशम सहित विभिन्न ग्रामोद्योग उत्पाद उपलब्ध रहेंगे।

देश राज गौतम ने कहा कि गांधी के लिए खादी महज कपड़ा नहीं, बल्कि स्वदेशी, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का प्रतीक थी। उन्होंने कहा कि आज खादी ग्रामीण रोजगार, कारीगरों और बुनकरों की आजीविका से भी जुड़ी हुई है।

‘स्थानीय उत्पादों को दें बढ़ावा’

कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोगों से खादी और स्थानीय उत्पादों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण कारीगरों, बुनकरों और छोटे उद्यमियों को आर्थिक रूप से मजबूत करने में मदद मिलेगी।

वक्ताओं ने कहा कि बदलते समय के साथ खादी के डिजाइन और उत्पादों में बदलाव आया है, लेकिन इसके मूल में गांधी का स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का विचार आज भी कायम है।

कार्यक्रम का प्रबंधन श्री सिद्ध बाबा लक्ष्मण जती खादी ग्रामोद्योग विकास समिति, हमीरपुर रोड, ऊना की ओर से किया गया। शाखा प्रबंधक गुरमीत सिंह डडवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर एस.एन. शुक्ला, तिलक राज सैणी, कामरेड जगत राम शर्मा, यशवंत राय, रमेश चंद, रमेश ठाकुर, केवल कृष्ण ठाकुर, पवना चौधरी, सुरेश शर्मा, कुशल कुमार बांका, सत्यपाल पटियाल, मनमोहन, सरबजीत संधू और ओम प्रकाश सहित कांग्रेस कार्यकर्ता, खादी प्रेमी तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Translate »
error: Content is protected !!