Home Bollywood 5 साल बाद नवजोत सिंह सिद्धू की धमाकेदार वापसी! कपिल शर्मा शो...

5 साल बाद नवजोत सिंह सिद्धू की धमाकेदार वापसी! कपिल शर्मा शो में फिर दिखेगी पुरानी जोड़ी

मुंबई। राजवीर दीक्षित
(Sidhu’s Comeback on Kapil’s Show After 5 Years)कॉमेडी की दुनिया में बड़ी वापसी करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर कपिल शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। पांच साल बाद वह ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीजन में दर्शकों को हंसी का तोहफा देने लौट रहे हैं। यह सीजन 21 जून 2025 से नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगा।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

2019 में पुलवामा आतंकी हमले के बाद उठे विवाद के चलते सिद्धू को शो से बाहर होना पड़ा था। उनके स्थान पर अर्चना पूरन सिंह ने शो में जगह ली थी। अब नई खास बात यह है कि इस बार सिद्धू और अर्चना दोनों एक साथ शो का हिस्सा होंगे।

Video देखें: एम्बुलेंस रोकने वालो पर लगा जुर्माना,गाड़ी बांड।

नेटफ्लिक्स और सिद्धू ने सोशल मीडिया पर उनके रिटर्न की पुष्टि की है। एक प्रोमो में कपिल शर्मा ने मजाक में कहा, “अर्चना जी, अब आप चुप कर जाएं, क्योंकि पाजी आपको बोलने नहीं देंगे!”
यह वापसी न केवल सिद्धू के प्रशंसकों के लिए खुशी की खबर है, बल्कि भारतीय टेलीविजन के लिए भी एक दिलचस्प मोड़ है, जहां पुराने और नए सितारे एक साथ मंच साझा करेंगे।

Video देखें: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आढ़ती व किसानों के रिश्ते पर कही बड़ी बात।

Translate »
error: Content is protected !!