Home Chandigarh पंजाब के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों को लेकर बड़ी खबर, इस...

पंजाब के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों को लेकर बड़ी खबर, इस तारीख के बाद…

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Big News Regarding Summer Vacations in Punjab Schools, After This Date… “) पंजाब के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। माना जा रहा है कि इस बार राज्य में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान तय समय से पहले किया जा सकता है। चर्चा है कि 15 मई के बाद कभी भी सरकार बड़ा फैसला ले सकती है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

दरअसल, ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और वैश्विक हालातों को देखते हुए देशभर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ऑनलाइन सिस्टम को फिर से अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन क्लासेज, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और डिजिटल मीटिंग्स जैसे विकल्पों ने देश को मुश्किल समय में संभाला था और जरूरत पड़ने पर इन व्यवस्थाओं को दोबारा लागू किया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, कई राज्यों में ऑनलाइन क्लासेज शुरू करने या गर्मियों की छुट्टियां जल्दी घोषित करने पर विचार किया जा रहा है। इसी को देखते हुए पंजाब में भी छात्रों को जल्द राहत मिल सकती है। आमतौर पर राज्य में 20 से 25 मई के बाद गर्मियों की छुट्टियों पर फैसला लिया जाता है, लेकिन इस बार हालात अलग नजर आ रहे हैं।

अगर केंद्र सरकार आने वाले दिनों में कोई नई गाइडलाइन जारी करती है, तो पंजाब के स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई बंद कर ऑनलाइन क्लासेज शुरू की जा सकती हैं। फिलहाल शिक्षा विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश का इंतजार किया जा रहा है। छात्रों और अभिभावकों की नजर अब सरकार के अगले फैसले पर टिकी हुई है।

Translate »
error: Content is protected !!