Home Breaking News वीडियो देखें: काजा में एम्बुलेंस का रास्ता रोकना पर्यटकों को पड़ा महंगा,...

वीडियो देखें: काजा में एम्बुलेंस का रास्ता रोकना पर्यटकों को पड़ा महंगा, भारी जुर्माना व गाड़ी जब्त

काजा (हिमाचल प्रदेश)। राजवीर दीक्षित
(Tourists Penalized for Blocking Ambulance in Kaza)पर्यटकों की लापरवाही ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर दिया। लाहौल-स्पीति जिले के काजा क्षेत्र के हुर्लिंग में एक गंभीर मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस का रास्ता रोकने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली नंबर की एक काली कार, जिसने एम्बुलेंस को रोक कर जरूरी चिकित्सा सेवा में बाधा डाली, पुलिस की हिरासत में ले ली गई है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

बीएमओ काजा की शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार, एम्बुलेंस रिकांगपिओ अस्पताल के लिए एक रेफर मरीज को लेकर जा रही थी, लेकिन पर्यटकों की गैरजिम्मेदाराना हरकत ने उसे समय पर पहुंचने से रोक दिया। इस मामले में कार पर विभिन्न धाराओं के तहत भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है और चालक का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Video देखें: एम्बुलेंस रोकने वालो पर लगा जुर्माना,गाड़ी बांड।

साथ ही, दूसरी एक अन्य पर्यटक वाहन को भी हिरासत में लिया गया है और उस पर भी जुर्माना लगाया गया है। यह मामला न सिर्फ कानून का उल्लंघन है बल्कि मानवीय संवेदनाओं के साथ खिलवाड़ भी है। पुलिस ने सख्त संदेश देते हुए कहा है कि एम्बुलेंस या आपातकालीन सेवाओं के रास्ते में बाधा डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Video देखें: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आढ़ती व किसानों के रिश्ते पर कही बड़ी बात।

Video देखें: NFL गेस्ट हाउस में रहने आई महिला को देखें क्या मिल गया।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
चंडीगढ़ नगर निगम ने सुरक्षित और दुर्घटनामुक्त दिवाली के लिए जारी की एडवाइजरी परविंदर सिंह झोटा की मां का बयान: हमें नौकरी या मुआवजा नहीं, पंजाब में नशाखोरी का अंत चाहिए कर्मभूमि एक्सप्रेस आग दुर्घटना के बाद दो विशेष ट्रेनें चलाई गईं, बाधित रेल खंड साफ किया गया चंडीगढ़ की फास्ट ट्रैक अदालत ने POCSO मामले में युवक को बरी किया, अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में विफल युवाओं को रिझाने के लिए बीजेपी ने बनाई खास रणनीति, सभी जिलों में Gen Z सेल गठित करने की तैयारी डेरा बस्सी के रिजॉर्ट से शादी समारोह के दौरान शगुन का थैला चोरी, सोना और नकदी गायब ललड़ू के पास टैंकर से टकराई बस, एक यात्री की मौत और 36 घायल ईडी ने आम आदमी पार्टी की मोगा विधायक के आवास पर छापे के बाद फर्जी रसीदें और दस्तावेज जब्त किए आज का विस्तृत राशिफल (2026-11-07): मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल आज का पंचांग (2026-11-07): तिथि, नक्षत्र, राहूकाल और शुभ मुहूर्त