Home Breaking News वापस ले जाओ या नष्ट करो!” — अमेरिका ने भारत के 15...

वापस ले जाओ या नष्ट करो!” — अमेरिका ने भारत के 15 आम शिपमेंट्स को किया रिजेक्ट, अब क्या होगा?

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Mango Shipments Denied Entry by US)भारतीय आमों की मिठास इस बार अमेरिका नहीं पहुंच पाई। अमेरिकी अधिकारियों ने भारत से भेजी गई कम से कम 15 आम की खेपों को लेने से इनकार कर दिया है। वजह बनी इरैडिएशन (radiation treatment) से संबंधित दस्तावेजों में गड़बड़ी। इस फैसले से भारतीय निर्यातकों को करीब 5 लाख डॉलर (लगभग 4.15 करोड़ रुपये) का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

क्या है पूरा मामला?
ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, सभी खेपें हवाई मार्ग से अमेरिका भेजी गई थीं। लेकिन अमेरिकी फूड एंड प्लांट सेफ्टी एजेंसियों ने दस्तावेजों की जांच के बाद खेपों को एंट्री देने से इनकार कर दिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा – या तो आमों को अमेरिका में ही नष्ट करें या वापस भारत भेजें।

Video देखें: BBMB के ऑडिटोरियम में हो गई लाखों रुपए के समान की चोरी।

नष्ट करना ही पड़ा विकल्प
चूंकि आम एक नाशवंत फल है और वापस लाने में भारी लागत आती, इसलिए निर्यातकों ने सभी खेपों को अमेरिका में ही नष्ट करने का फैसला किया। इससे भारतीय आम उद्योग को न सिर्फ आर्थिक झटका लगा, बल्कि विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े हुए हैं।

Video देखें: नंगल में जंगल से आये तेंदुए को कर लिया गया रेस्क्यू।

आगे क्या?
अब सवाल उठता है कि आगे क्या होगा? कृषि मंत्रालय और संबंधित निर्यात एजेंसियां अब जांच में जुट गई हैं कि दस्तावेजों में गड़बड़ी कहां और कैसे हुई। विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि इस तरह की घटनाएं दोहराई गईं, तो भारत की वैश्विक फलों की बाज़ार में छवि को नुकसान पहुंच सकता है।

Video देखें: BBMB के खिलाफ CM भगवंत मान के बेबाक बोल।

निर्यातकों की अपील
निर्यातकों ने सरकार से अपील की है कि इरैडिएशन प्रक्रिया और डॉक्यूमेंटेशन सिस्टम को और मजबूत किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
चंडीगढ़ के बालक और बालिकाओं ने नेशनल स्कूल गेम्स में जीता सॉफ्टबॉल गोल्ड मेडल रविवार विशेष: भगवान सूर्य देव की कृपा से चमकेगा भाग्य, जानें सात घोड़ों के रथ का रहस्य, अर्घ्य विधि और अचूक उपाय आज का विस्तृत राशिफल: रविवार को सूर्य देव की कृपा से किन राशियों को मिलेगा मान-सम्मान और लाभ? पढ़ें 12 राशियों का भविष्यफल ब्रिटिश कोलंबिया कैबिनेट में दो पंजाबी मूल के विधायक शामिल, चार को मिली संसदीय सचिव की जिम्मेदारी रिश्वतखोर अफसर के घर करोड़ों का माल, सोना-चांदी बरामद! शादी में फायरिंग का वीडियो वायरल, AAP नेता पर आरोप! पंजाब में दिन दिहाड़े चली गोलियां: घर और सैलून पर फायरिंग! APK से 20 करोड़ की साइबर लूट, 22 ठग गिरफ्तार! ऊना में 10 कुत्तों की ABC सर्जरी, पशु चिकित्सकों को मिला प्रशिक्षण NEET पेपर लीक केस में 14 आरोपियों पर शिकंजा, 25 से रोजाना सुनवाई