Home Himachal Pradesh हिमाचल में शादी की खुशियां मातम में बदलीं! खाई में गिरी कार,...

हिमाचल में शादी की खुशियां मातम में बदलीं! खाई में गिरी कार, 4 की मौत

कुल्लू । राजवीर दीक्षित

(Wedding celebrations turn to tragedy in Himachal! Car plunges into gorge; 4 dead) कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एनएच-305 पर हरिपुर के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

200 मीटर गहरी खाई में समाई कार, हरिपुर में मचा हड़कंप

हरिपुर के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि कार सड़क से काफी नीचे जाकर दुर्घटनाग्रस्त हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।खाई की गहराई और दुर्गम रास्ते के कारण रेस्क्यू टीम को कार तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आसपास के लोगों ने भी बचाव अभियान में मदद के लिए हाथ बढ़ाया। फिलहाल हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रेस्क्यू के दौरान मची चीख-पुकार, 4 जिंदगियां खत्म

हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और लोगों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। मुश्किल हालात के बीच कई घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे तक बचाव कार्य जारी रहा। आखिरकार हादसे में 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू किया बचाव कार्य

हादसे की सूचना मिलते ही आनी से प्रशासन, पुलिस, दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच चुकी है। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस ने हादसे को लेकर जांच शुरू कर दी है।

हादसा इतना भीषण था कि कार सवार चार युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसे में राहुल राणा (25), बाल कृष्ण, विकास उर्फ विक्की और गुंजन, सभी निवासी गांव जाबो, डाकघर कराणा, तहसील आनी, की मौके पर मौत हुई।

जिस गांव में कुछ देर पहले तक सामान्य माहौल था, वहां अचानक मातम छा गया। एक साथ चार युवकों की मौत की खबर ने पूरे जाबो क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया। परिवारों की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। हादसे में घायल सुरेश कुमार (28) को स्थानीय लोगों ने मदद कर नागरिक अस्पताल आनी पहुंचाया।

Translate »
error: Content is protected !!