चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(“Vijay Thalapathy’s wife owns assets worth ₹400 crore, yet is still in debt”) तमिल सुपरस्टार और अब राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बना चुके थलपति विजय इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ उनकी पार्टी TVK ने हाल ही के चुनावों में शानदार प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया है, वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी संगीता सोर्नलिंगम की करोड़ों की संपत्ति और निजी जिंदगी को लेकर बड़े खुलासे सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संगीता 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति की मालकिन हैं और उनका संबंध लंदन में बसे एक बेहद अमीर श्रीलंकाई तमिल परिवार से है। बताया जाता है कि उनके पिता बड़े उद्योगपति हैं और संगीता को यह दौलत विरासत में मिली है।
लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उस खुलासे की हो रही है जिसमें बताया गया कि इतनी बड़ी संपत्ति होने के बावजूद संगीता ने अपने पति विजय से 12.6 करोड़ रुपये का लोन लिया हुआ है। विजय के चुनावी हलफनामे में यह जानकारी सामने आई, जिसने फैंस को हैरान कर दिया। हलफनामे के अनुसार संगीता के पास करोड़ों के सोने-हीरे के गहने, भारी बैंक बैलेंस और कई लग्जरी संपत्तियां मौजूद हैं। उनके पास 3132 ग्राम सोना, करोड़ों की कीमत के डायमंड्स और अलग-अलग बैंक खातों में बड़ी रकम जमा बताई गई है।
इसी बीच विजय और संगीता की निजी जिंदगी भी चर्चा में आ गई है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों के रिश्ते में तनाव चल रहा है और संगीता ने तलाक की अर्जी तक दे दी है। साथ ही विजय का नाम एक अभिनेत्री के साथ भी जोड़ा जा रहा है। हालांकि इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
1999 में शादी करने वाले विजय और संगीता के तीन बच्चे हैं। वहीं विजय ने अपनी कुल संपत्ति 624 करोड़ रुपये घोषित की है और राजनीतिक गलियारों में उन्हें तमिलनाडु का अगला बड़ा चेहरा माना जा रहा है।



















