Home Bollywood बाथरूम में नहाते-नहाते लाइव हो गया मशहूर अभिनेता! देखने वालों के उड़...

बाथरूम में नहाते-नहाते लाइव हो गया मशहूर अभिनेता! देखने वालों के उड़ गए होश

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Famous actor accidentally went live while bathing in the bathroom! Viewers were left shocked”) बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे और अक्षय खन्ना के भाई राहुल खन्ना एक बार फिर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में आ गए हैं। अपनी क्लासी पर्सनैलिटी और फिटनेस के लिए मशहूर राहुल ने इस बार ऐसा कदम उठाया है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। राहुल ने बाथरूम में नहाते हुए अपना लाइव वीडियो शेयर कर दिया, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए।

राहुल खन्ना ने हाल ही में यूट्यूब पर ‘Art of Taking a Shower’ नाम से अपना नया चैनल शुरू किया है। चैनल की शुरुआत उन्होंने एक बेहद अलग अंदाज में की। उन्होंने ‘Rahul Khanna Shower Ritual’ नाम से करीब 15 मिनट लंबा लाइव सेशन किया, जिसमें वह शॉवर लेते, ग्रूमिंग करते और अपनी डेली रूटीन दिखाते नजर आए। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और कुछ ही घंटों में हजारों लोगों ने इसे देख लिया।

राहुल के इस बोल्ड अंदाज पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कुछ लोग उनकी फिटनेस, स्टाइल और कॉन्फिडेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कई यूजर्स इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि राहुल में अपने पिता विनोद खन्ना जैसी पर्सनैलिटी और चार्म है, जबकि दूसरे ने कहा कि उनकी फिटनेस आज के कई यंग स्टार्स को भी टक्कर देती है।

राहुल खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत MTV Asia में VJ के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘1947 अर्थ’ से बॉलीवुड में कदम रखा और अपनी एक्टिंग से पहचान बनाई। वह ‘Wake Up Sid’ और हॉलीवुड सीरीज ‘The Americans’ में भी नजर आ चुके हैं।
हालांकि राहुल फिल्मों से ज्यादा अपनी स्टाइल, फिटनेस और सोशल मीडिया प्रेजेंस को लेकर चर्चा में रहते हैं और अब उनका यह नया वीडियो इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है।

Translate »
error: Content is protected !!