Home Chandigarh PSEB 12th Result 2026 : पंजाब बोर्ड ने घोषित किए 12वीं कक्षा...

PSEB 12th Result 2026 : पंजाब बोर्ड ने घोषित किए 12वीं कक्षा के नतीजे, जानें कौन रहा पहले स्थान पर

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“PSEB 12th Result 2026: Punjab Board Announces Class 12 Results, Know Who Secured the First Position “) पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने आज 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घो Board Announces Class 12 Result षित कर दिए हैं। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने रिजल्ट जारी करते हुए बताया कि इस वर्ष मानसा जिले की छात्रा सुपनीत कौर ने पूरे पंजाब में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं लुधियाना की सोहानी चौहान दूसरे स्थान पर और लुधियाना की ही दिवांशी तीसरे स्थान पर रही हैं। रिजल्ट घोषित होते ही विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

इस बार करीब 2.65 लाख छात्रों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा दी थी। परीक्षाएं 17 फरवरी से 4 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं। लंबे इंतजार के बाद अब छात्र अपना रिजल्ट पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए ऑनलाइन रिजल्ट देखने की पूरी प्रक्रिया भी जारी की है।

रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए “12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रोल नंबर और नाम दर्ज करके रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट या डाउनलोड भी कर सकते हैं ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यदि किसी विद्यार्थी को रिजल्ट देखने में कोई दिक्कत आती है, तो शिक्षा विभाग की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर 95491-61161 पर संपर्क किया जा सकता है। पंजाब बोर्ड के इस रिजल्ट ने कई छात्रों के सपनों को नई उड़ान दी है।

Translate »
error: Content is protected !!