Home Chandigarh सिर्फ 4 साल बाद टूटने जा रही मशहूर अभिनेत्री मोनी रॉय की...

सिर्फ 4 साल बाद टूटने जा रही मशहूर अभिनेत्री मोनी रॉय की शादी! इंस्टाग्राम पर पति को किया अनफॉलो

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Famous actress’s marriage may end after just 4 years! Unfollowed her husband on Instagram”) बॉलीवुड अभिनेत्री इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर उनके और पति के रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। खबरें हैं कि दोनों के रिश्ते में दूरियां आ गई हैं और जल्द ही यह रिश्ता टूट सकता है। इन अफवाहों को उस समय और ज्यादा हवा मिल गई जब फैंस ने नोटिस किया कि मोनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपने पति को अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, सूरज नांबियार भी अब मोनी को फॉलो नहीं कर रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान इस बात पर भी गया कि मोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति के साथ शेयर की गई लगभग सभी तस्वीरें हटा दी हैं। साल 2024 तक की उनकी प्रोफाइल में सूरज के साथ कोई भी फोटो नजर नहीं आ रही। वहीं सूरज नांबियार के अकाउंट पर भी मौनी के साथ आखिरी पोस्ट काफी पुरानी दिखाई दे रही है। लंबे समय से दोनों को किसी इवेंट या पब्लिक प्लेस पर भी साथ नहीं देखा गया, जिसके बाद फैंस लगातार उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

बता दें कि मोनी रॉय और सूरज नांबियार ने 22 जनवरी 2022 को गोवा में पारंपरिक मलयाली रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी। शादी के बाद दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं और फैंस इस जोड़ी को काफी पसंद करते थे। वहीं अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी हाल ही में फिल्म ‘भूतनी’ में नजर आई थीं। आने वाले समय में वह तमिल फिल्म ‘विश्वंभरा’ में कैमियो करती दिखाई देंगी। हालांकि, अब तक दोनों की ओर से तलाक की खबरों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Translate »
error: Content is protected !!