Home Chandigarh PSEB के बाद अब CBSE ने भी 12वीं का रिजल्ट घोषित कर...

PSEB के बाद अब CBSE ने भी 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया! ऐसे करें चेक

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“After PSEB, now CBSE has also announced the Class 12th Result! Here’s how to check it “) CBSE Board ने 12वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा बुधवार को रिजल्ट घोषित किया गया, जिसके बाद लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार इस साल 85 प्रतिशत से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा पास की है। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि इस बार भी छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

जानकारी के मुताबिक, 88 प्रतिशत से ज्यादा लड़कियों ने परीक्षा पास की, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 82 प्रतिशत के आसपास रहा। वहीं 94 हजार से ज्यादा छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा 17 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया है। हालांकि करीब 1.63 लाख छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 2 प्रतिशत ज्यादा बताया जा रहा है।

छात्र अब अपना रिजल्ट कई तरीकों से आसानी से चेक कर सकते हैं। सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाकर रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरकर रिजल्ट देखा जा सकता है। इसके अलावा DigiLocker और UMANG App के जरिए भी मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है। जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वे SMS और IVRS कॉल सिस्टम के जरिए भी अपना परिणाम जान सकते हैं।

रिजल्ट जारी होते ही सोशल मीडिया पर छात्रों और अभिभावकों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। अब आगे कॉलेज एडमिशन और करियर की तैयारी को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

Translate »
error: Content is protected !!