रूपनगर। राजवीर दीक्षित
(MLA Dinesh Chadha held public meetings in Ratanpura and Lohgarh Fidde, announcing grants of ₹5 lakh each for development) हलका रोपड़ के विधायक दिनेश चड्ढा ने शुक्रवार को गांव रतनपुरा और लोहगढ़ फिड्डे में जनसभाएं कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें और सुझाव सुने तथा गांवों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।
विधायक ने दोनों गांवों में विकास कार्यों को गति देने के लिए पंचायतों को 5-5 लाख रुपये की ग्रांट के चेक सौंपे। इस तरह दोनों गांवों को कुल 10 लाख रुपये की विकास राशि प्रदान की गई।
विधायक दिनेश चड्ढा ने कहा कि पंजाब सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। गांवों की जरूरत के अनुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और लोगों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जनसभाओं और लोक मिलणियों के माध्यम से लोगों से सीधे संवाद का अवसर मिलता है। इससे ग्रामीणों की समस्याओं और जरूरतों को समझकर उनके समाधान की प्रक्रिया तेज की जा सकती है। उन्होंने गांवों में गलियों-नालियों, सड़कों, सफाई, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाने की बात कही।
विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि प्राप्त ग्रांट का इस्तेमाल पारदर्शी और उचित तरीके से किया जाए, ताकि विकास राशि का अधिकतम लाभ ग्रामीणों तक पहुंच सके।
इस अवसर पर सरपंच सुखजिंदर सिंह जौहल, पंचायत समिति रूपनगर के चेयरमैन मलकीत सिंह भंगू, तजिंदर सिंह सोनी, जिला परिषद की चेयरपर्सन सतिंदर कौर, सरपंच बलजीत सिंह, पंचायत समिति सदस्य ललित डकाला, चेयरमैन अमनदीप सिंह लाड़ी, स्पोर्ट्स विंग से परमिंदर सिंह बाला, ब्लॉक प्रधान, चेयरमैन संदीप प्रजापत सहित पंचायत प्रतिनिधि, गणमान्य लोग, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



















